नाना पाटेकर थे चैंपियन शूटर, उधार की राइफल से जीता था ब्रॉन्ज; विराट कोहली के विकेट पर नहीं खाते थे खाना
अपनी दमदार अदाकारी और निभाए गए किरदारों के कारण फैंस के दिलों में हमेशा के लिए अमर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं।

नाना पाटेकर और विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपनी दमदार अदाकारी और निभाए गए किरदारों के कारण फैंस के दिलों में हमेशा के लिए अमर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 75 साल की उम्र में वह परलोक सिधार गए। एक्टिंग के अलावा नाना का खेल जगत से भी गहरा लगाव था। वह 2007 में शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके थे। इतना ही नहीं विराट कोहली उनके फवरेट क्रिकेटर थे।
2007 में जीता था मेडल
नाना पाटेकर महाराष्ट्र की उस टीम का हिस्सा थे जिसने इंदौर के पास महू में हुई नेशनल 300m बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। आधे से ज्यादा प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन करके उन्होंने 'रिनोन्ड शॉट' का खिताब हासिल किया था। नाना 49 प्रतिभागियों में 13वें स्थान पर रहे थे।
तब नाना ने कहा था, "मेरे हिसाब से यह एक बड़ी उपलब्धि है।" 'रिनोन्ड शॉट' का दर्जा मिलने का मतलब है कि नाना बिना ड्यूटी दिए राइफल इम्पोर्ट कर सकते। "एक बार मुझे यह नई राइफल मिल जाए, तो मैं यकीन दिलाता हूं कि मैं 600 में से 590 प्वाइंट्स स्कोर करूंगा।"
उधार की राइफल थी
महू में नाना ने उधार ली हुई राइफल से 600 में से 549 प्वाइंट हासिल किए थे। यह पिछले साल (2006) के उनके 516 के बेस्ट स्कोर से 33 प्वाइंट ज्यादा था। उनके टीम के साथी सुमित गुप्ता ने 512 और अशोक पंडित ने 476 प्वाइंट बनाए। महाराष्ट्र की टीम दूसरे नंबर पर रही और छत्तीसगढ़ (1,539) से सिर्फ दो पॉइंट पीछे थी। छत्तीसगढ़ की टीम चैंपियन सर्विसेज (1,729) के बाद दूसरे स्थान पर थी।
ऑफ स्पिन बॉलिंग करते थे
नाना को क्रिकेट का भी शौक था। एक इंटरव्यू में नाना ने क्रिकेट पर बात की थी। दिग्गज एक्टर ने कहा था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे। वह ऑफ स्पिन बॉलिंग किया करते थे। इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान वह टीवी से चिपके रहते थे।
विराट कोहली फेवरेट
नाना ने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा था, उस समय मैं गरीब था। क्रिकेट सीखने के पैसे नहीं थे। मैं शिवाजी पार्क चला जाता था और जो लोग वहां अभ्यास करते थे उनके लिए बॉलिंग करता था। विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर थे। एक इंटरव्यू में नाना ने कहा था कि अगर विराट जल्दी आउट हो जाते तो उनका खाना खाने का मन नहीं होता था।
