'अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे', नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी की पोस्ट
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-1791432611917_m.webp)
नाना पाटेकर के निधन को पीएम मोदी ने बताया बड़ी कमी (जागरण)
HighLights
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन।
पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि।
'नाम फाउंडेशन' के जरिए जल संरक्षण और किसान सहायता में योगदान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना पाटेकर को आज गुरुवार सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट आया। 45 मिनट तक सीपीआर देने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दिग्गज अभिनेता के निधन से देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।'
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।
भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दिल तोड़ने वाली है। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। नाना और मेरे बीच बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ते थे।
अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए, नाना पाटेकर ने पांच दशकों से ज्यादा समय तक मराठी और हिंदी सिनेमा के जरिए समझदार दर्शकों के दिलों पर राज किया। अपने खास अंदाज में डायलॉग बोलने की शैली से उन्होंने फ़िल्मों में कई किरदारों को अमर बना दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका जाना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।
'नाम फाउंडेशन' के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वॉटरशेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह काफी अहम और उल्लेखनीय है। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की उन्होंने जो मदद की, वह कई परिवारों के लिए एक सहारा बनी। नाना न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्ति भी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत
दिग्गज अभिनेता के निधन से देश में शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है।
दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। थिएटर, हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके शानदार सफर, दमदार अभिनय और अनोखी कलाकारी ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है।
उनके परिवार, दोस्तों, चाहने वालों और पूरी फिल्म बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति।
-1791431106614.webp)
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे बेहोश
