विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, यूपी से ट्रेड के जरिए इस खतरनाक गेंदबाज को टीम में किया शामिल

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:07 PM (IST)

अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नारिस अगले साल की महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल हो गई ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नारिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी।

उन्हें यूपी वॉरियर्स के साथ सफल ट्रेड सौदे के बाद मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। नारिस को वॉरियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं तारा नारिस

डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को कहा कि यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इसी राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। डब्ल्यूपीएल ने कहा कि नारिस 10 लाख रुपये की मौजूदा राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। नारिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

नारिस का करियर

उन्होंने पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं। नारिस ने अमेरिका की ओर से अब तक पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय और 17 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी टीम के लिए पदार्पण किया था। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- टी20 के बाद अब ईशान किशन की होगी टेस्ट टीम में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे पर पंत की जगह मिल सकता है मौका

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें दुनिया की हर खुशी मिले...', रिंकू सिंह के बर्थ-डे पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बधाई पोस्‍ट हुआ वायरल