Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni की वाइफ साक्षी की सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल, देखें VIRAL VIDEO

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 02:28 PM (IST)

    MS Dhoni Wife Sakshi Video भारतीय क्रिकेट जगत का इतना बड़ा नाम होने के बावजूद धोनी सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। भले ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिए हुए समय हो गया हो लेकिन आज भी उनकी पारियां फैंस के दिलों में बसी हुई है।

    Hero Image
    MS Dhoni जैसी सादगी भरा हैं वाइफ Sakshi का अंदाज, देखें VIDEO

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Wife Sakshi Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज भी अपनी सादगी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। धोनी की सादगी की अक्सर मिसाल हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट जगत का इतना बड़ा नाम होने के बावजूद धोनी सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। भले ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिए हुए समय हो गया हो, लेकिन आज भी उनकी पारियां फैंस के दिलों में बसी हुई है।

    धोनी की फैमिली भी उन्हीं की तरह सिंपल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी वाइफ साक्षी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी देख फैंस काफी खुश हो गए हैं।

    MS Dhoni जैसी सादगी भरा हैं वाइफ Sakshi का अंदाज, देखें VIDEO

    दरअसल, एमएस धोनी और उनकी फैमिली ने हाल ही में मिलियन लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक छोटी लड़की की मां नेत्रा गोवडा (Nethra Gowda) ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सपना सच हुआ, जब आपकी बेटी को परफेक्ट बर्थडे गिफ्ट मिला। जी, हां हम एमएस धोनी से मिले।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी धोनी छोटी बच्ची के साथ प्यार से बात कर रही हैं। वहीं, धोनी की बेटी जीवा भी इस दौरान बैठे हुए मुस्कुरा रही है। धोनी की फैमिली की इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस का कहना है कि धोनी की ही तरह साक्षी भी जमीन से जुड़ी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: Donald Trump के राष्ट्रपति बनते ही ट्रेंड करने लगे MS Dhoni, 1 साल पहले घटी यह घटना बनी वजह

    उन्होंने अपनी पोस्ट में उस छोटी बच्ची की मां ने साक्षी धोनी की जमकर तारीफ की। उन्हें बताया कि साक्षी ने उनसे ऐसे बात की जैसे वे दोस्त हैं। इसने इस अनुभव को बेहद खास बताया।

    बेंगुलरु की इस महिला ने कहा कि मेरी बेटी एमएस धोनी के साथ बैठने में थोड़ा डर रही थी क्योंकि सर ने मास्क पहना हुआ था। और साक्षी मैम ने कहा कि यह बहुत डरावने हैं और यह मुझे भी डराते हैं।।

    CSK ने IPL 2025 Auction से पहले धोनी को किया रिटेन

    सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 5 बार की चैंपियन सीएसके ने अपने सभी रिटेंशन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना , शिवम दुबे और एमएस धोनी को रिटेन किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mrs.Nethra_DhanushGowda♾️ (@iamnethra_gowdaa)