Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमएस धोनी को घर में अपनी बाइक स्‍टार्ट करने में हुई परेशानी, वायरल हुआ वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 06:04 PM (IST)

    एमएस धोनी का बाइक स्‍टार्ट करने के लिए संघर्ष करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय कप्‍तान के पास कई बाइक हैं और वह रांची में अधिकांश अपनी बाइक पर घूमते हुए नजर आते हैं। धोनी आईपीएल 2023 में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे।

    Hero Image
    एमएस धोनी को रांची में अधिकांश बाइक चलाते हुए देखा गया है

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। एमएस धोनी (MS Dhoni) भारत के सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक हैं और फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। पूर्व भारतीय (India Cricket team) कप्‍तान लाइमलाइट से दूर रहते हैं और रांची में निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। धोनी ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी है और फैंस को अपने स्‍टार क्रिकेटर की झलक पाने के लिए काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस धोनी के घर उनसे मिलने की उम्‍मीद में पहुंच जाते हैं। हाल ही में एक फैन की धोनी से मिलने की ख्‍वाहिश भी पूरी हुई थी। एक यूट्यूबर ने रांची की यात्रा की और धोनी से मिलने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। जहां वो क्रिकेटर से मिल नहीं सके, लेकिन प्रशंसक को धोनी को देखने का मौका जरुर मिला।

    एमएस धोनी बाइक चला रहे थे और सीधे अपने घर में गए जबकि फैंस उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। फैन धोनी से तो मिल नहीं पाए, लेकिन उन्‍हें बाइक स्‍टार्ट करने के लिए संघर्ष करते हुए जरुर देख सके। कई प्रयासों के बाद धोनी आखिरकार अपनी बाइक स्‍टार्ट करने में कामयाब हुए। धोनी का बाइक स्‍टार्ट करने के लिए संघर्ष वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे डेढ़ लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।

    ध्‍यान दिला दें कि एमएस धोनी बाइक लवर हैं और उनके पास टू-व्‍हीलर का बड़ा कलेक्‍शन है। रांची में धोनी को बाइक से घूमते हुए कई बार देखा जा चुका है। बहरहाल, क्रिकेट की बात करें तो एमएस धोनी आईपीएल 2023 में एक्‍शन में नजर आएंगे। विकेटकीपर बल्‍लेबाज पुष्टि कर चुके हैं कि वो टूर्नामेंट में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कमान संभालेंगे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स पिछले आईपीएल में 9वें स्‍थान पर थी।

    यह भी पढ़ें: क्‍या शिखर धवन का वनडे करियर खत्‍म हो चुका है? भारतीय टीम के पूर्व कोच ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी, श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में आएंगे नजर

    comedy show banner
    comedy show banner