MS Dhoni Video: एमएस धोनी ने बताई लंबे बाल रखने की वजह, कैप्टन कूल का ये वीडियो आपका दिल कर देगा खुश!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें काफी अलग हेयर स्टाइल में देखा लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान धोनी ने फिर से लंबे बाल रखने के पीछे की वजह बताई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Hairstyle Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से माही अपने लंबे बालों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले लंबे बाल रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। धोनी एक इवेंट के दौरान ये बता रहे है कि उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं?
IPL 2024: MS Dhoni ने फिर से क्यों रखे हैं लंबे बाल?
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें काफी अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं।
ऐसे में आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने लंबे बाल रखे हैं। एक इवेंट के दौरान धोनी ने लंबे बाल रखने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें नए हेयरस्टाइल को रखने में काफी दिक्कत होती है। धोनी ने कहा कि वह लंबे बाल इसलिए रख रहे हैं, क्योंकि फैंस को ये काफी पसंद हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ज्यादा मुश्किलें होगी तो वह बालों को छोटा करा लेंगे।
इसके साथ ही धोनी ने कहा कि ये हेयरस्टाइल रखना मुश्किल है। पहले मैं सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था, लेकिन अब 1 घंटा 10 मिनट लगता है। मैं, इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि फैंस को ये पसंद है, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और इसे काट दूंगा।
अगर बात करें एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की तो धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों खिताब जितवाए हैं और वह ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं। धोनी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी जिताई। वहीं, आईपीएल में उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार खिताब जिता लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।