विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वो एक फैसला जो MS Dhoni को जिंदगी भर खलेगा, माही ने खुद कबूली थी अपने IPL करियर की सबसे बड़ी गलती

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:33 PM (IST)

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है और अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप ...और पढ़ें

एमएस धोनी

एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी मैदान पर अक्सर शांत दिखाई देते हैं। बहुत कम ही ऐसे मौके आए हैं, जब उन्होंने अपना आपा खोया। आईपीएल में एक बार उनका ऐसा रूप देखने को मिला, जो इससे पहले किसी ने नहीं देखा था। धोनी मैच के दौरान मैदान पर आ गए थे। उन्होंने अपना आपा खो दिया था और अंपायर से बहस की थी। बाद में माही ने बताया था कि उनके करियर की ये सबसे बड़ी गलती थी।

धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से संन्यास की घोषणा की। वे अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर को रूप में दिखाई देंगे। धोनी ने इसी के साथ आईपीएल के अपने 18 सालों के करियर को विराम दिया। हालांकि, 2019 में घटी उस घटना का धोनी को सबसे अधिक पछतावा रहा। उन्होंने माना था कि उनकी ये सबसे बड़ी गलती थी।

एमएस धोनी जब मैदान में घुस आए थे

आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस दौरान पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। राजस्थान के लिए दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने धीमी गति से गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई और अंपायर ने इसे नो-बॉल करार नहीं दिया। धोनी को इससे गुस्सा आया और उन्होंने अपना आपा खो दिया।

माही मैदान पर आ गए और अंपयार से बहस करने लगे। उनका इस तरह का रूप पहले किसी ने नहीं देखा था। हालांकि, उन्होंने बाद में इसे अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताई।

धोनी ने मानी गलती

धोनी ने एक प्राइवेंट इवेंट में इस घटना को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "ऐसा कई बार हुआ है, एक बार मैं आईपीएल मैच के दौरान मैदान पर चला गया था। वो बहुत बड़ी गलती थी। इसके अलावा भी कई बार हुआ है, जब आप ट्रिगर हो जाते हैं क्योंकि आप ऐसा खेल खेल रहे होते हैं, जिसमें सब कुछ दांव पर लगा होता है। आपको बस हर मैच जीतना होता है। इस वजह से मैं ये कहता हूं कि जब आपको गुस्सा आए या फ्रस्ट्रेट हों तो दूर चले जाएं।"

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में MS Dhoni की 5 बेस्‍ट पारियां, दुनिया को खलेगी 'थाला' जैसे फिनिशर की कमी

यह भी पढ़ें- पल दो पल का शायर धोनी! फैंस के शोरगुल के बीच चुपके से हुए विदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।