MS Dhoni का नया अवतार हुआ वायरल, इस लुक में नज़र आए माही
MS Dhoni New Look टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर नए अवतार में नज़र आए हैं। धौनी के नए लुक वाले फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni New Look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देकर लौट आए हैं। 15 दिन ड्यूटी और करीब एक महीने तक ट्रेनिंग करने के बाद कश्मीर से लौटे एमएस धौनी अब अपने बाकी कामों में व्यस्त हैं। इसी बीच वे अपने एड शूट भी कर रहे हैं, जो अलग-अलग ब्रांड्स के हैं।
इसी दौरान के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धौनी का नया अवतार देखा जा सकता है। 38 वर्षीय धौनी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, तस्वीर और वीडियो जयपुर की है जहां धौनी ने अपने सिर पर काला बान्दाना बांध रखा है। भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि सम्मान के रूप में पाने वाले धौनी जल्द क्रिकेट के मैदान पर कदम रख सकते हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस की शाम को उन्होंने लद्दाख में बिताई जहां सियाचीन वॉर मेमोरियल पर उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उसके अगले दिन वे लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आए। इसके बाद वे दिल्ली लौट आए और फिर वहां से रांची के लिए निकल गए। लेकिन अब धौनी मुंबई और अन्य जगहों पर अपने व्यवसायिक कामों को निपटा रहे हैं।
View this post on Instagram
Recent Click of MS Dhoni with friends from Jaipur!😍😊 . #Dhoni #MSDhoni #TravelDiary
बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप खेलने के बाद भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए जम्मू-कश्मीर चले गए थे। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि धौनी शायद अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नज़र आ सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।