Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Horse Video: 'नहीं, अब खत्म हो गया...' चेतक के साथ खेलते हुए दिखाई दिए धोनी, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 06:45 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने शांत स्वभाव और मैच फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते रहे हैं। इसके अलावा उनका जानवारों से प्यार करने का वीडियो समय-समय पर वायरल होता रहता है। पिछले दिनों अपने पालतू डॉग के साथ केक काटते हुए देखा गया था। अब अपने घोड़े चेतक के साथ देखा गया है। चेतक को प्यार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    एमएस धोनी अपने घोड़े चेतक के साथ। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रांची स्थित फार्म हाउस में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी का अपने घोड़े को प्यार करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह घोड़े को कुछ खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने शांत स्वभाव और मैच फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते रहे हैं। इसके अलावा उनका जानवारों से प्यार करने का वीडियो समय-समय पर वायरल होता रहता है। पिछले दिनों अपने पालतू डॉग के साथ केक काटते हुए देखा गया था। अब अपने घोड़े चेतक के साथ देखा गया है।

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा वीडियो

    धोनी और उनके घोड़े के बीच का रिश्ता हाल ही में इंस्टाग्राम पर चंद्रशेखर किंगर द्वारा अपलोड किए गए एक दिल छू लेने वाले वीडियो में दिखाया गया था। इस वीडियो क्लिप में क्रिकेट के दिग्गज को एक शांत क्षण में चेतक को कुछ खिलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'अगर MS Dhoni ने लिया संन्यास तो IPL 2025 में CSK की कप्तानी करेंगे Rishabh Pant...' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

    रांची रिंग रोड पर स्थित है धोनी का फॉर्म हाउस

    रांची रिंग रोड के किनारे स्थित यह फॉर्म हाउस न केवल धोनी की सफलता का प्रमाण है, बल्कि प्रकृति और सादगी पर आधारित जीवन के प्रति उनके प्रेम को भी दर्शाता है। यहां धोनी अपने पालतू जानवरों के साथ अक्सर खेलते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तलहका मचाता है। उनके फैंस इन वीडियो को खूब शेयर करते हैं।

    आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखेंगे धोनी

    बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद केवल आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल 2023 में फैंस को लगा था कि यह उनका आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट होगा, लेकिन फैंस के प्यार को देखकर धोनी ने आईपीएल 2024 खेलने का फैसला किया है। फिलहाल वह घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब पर हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये शाम भी गुजर जाएगी...' नितीश राणा के सांकेतिक पोस्ट ने फैंस के बीच मचा दी हलचल, अटकलों का बाजार हुआ गर्म