Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म का ट्रेलर किया लॉन्च, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'Lets Get Married'

    MS Dhonis Production House 1st Film Lets Get Married। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। माही की सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि उनकी सादगी के लिए फैंस से उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया जिसमें उनके सेलिब्रेशन की वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Mon, 10 Jul 2023 09:07 PM (IST)
    Hero Image
    Let's Get Married Movie Dhoni Production (Twitter- Pic)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni's Production House 1st Film। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। माही की सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि उनकी सादगी के लिए फैंस से भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके सेलिब्रेशन की वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच माही की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ‘LetsGetMarried’तेजी से ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि चेन्नई के एक कार्यक्रम में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी पहुंचे थे, जहां धोनी ने अपने प्रोक्डशन की पहली फिल्म ‘LGM’ (Lets Get Married) का सॉन्ग और ट्रेलर लॉन्च किया।

    MS Dhoni ने लॉन्च किया अपने प्रॉडक्शन की पहली फिल्म का ट्रेलर

    दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni)ने एक साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एलजीएम का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस दौरान उन्होंने MS Dhoni) चेन्नई से जुड़े अपने खास रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि चेन्नई में ही उन्होंने भारतीय टेस्ट डेब्यू किया था और उनकी टेस्ट में सर्वाधिक रन भी चेन्नई में ही बने। अब चेन्नई में मेरी पहली तमिल फिल्म बन रही है। ये जगह मेरे लिए बेहद खास है। बता दें कि एमएस धोनी और साक्षी की खूबसूरत तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस सुपर कपल के लिए हमारा प्यार दिन-प-दिन बढ़ता जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@dhoni.entertainment)

    बता दें कि धोनी एंटरटेन फिल्म  लेट्स गेट मैरिड' में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए रमेश थमिलमानी अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के गाने कंपोज किए है। ये फिल्म जल्दी ही रिलीज की जाएगी।