Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni ने Champions Trophy 2025 के Promo में मचाया धमाल, इंटरनेट पर VIDEO हुआ सुपरहिट

    स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Mens Champions Trophy 2025 Promo Video MS Dhoni) का प्रोमो वीडियो है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कूल अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले धोनी इस वीडियो में बर्फ में ढके हुए नजर आ रहे हैं।

    By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Wed, 29 Jan 2025 10:29 AM (IST)
    Hero Image
    Champions Trophy 2025 Promo Video में एमएस धोनी में मचा रहे धमाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए चाहे काफी समय हो गया हो, लेकिन क्रिकेट फैंस के बीच उनकी दीवानगी आज भी वही है। फैंस आज भी धोनी से जुड़ी हर वीडियो और खबर पर नजर रखते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खूब महफिल लूट रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Men's Champions Trophy 2025 Promo Video MS Dhoni) का प्रोमो वीडियो है, जिसमें धोनी का 'कूल' अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले धोनी इस वीडियो में बर्फ में ढके हुए नजर आ रहे हैं।

    Champions Trophy 2025 Promo Video में एमएस धोनी में मचा रहे धमाल

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Men's Champions Trophy 2025) का आगाज 19 फरवरी से होना है, जिसके प्रोमोशनल वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में रिलीज किया है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni), जिन्होंने साल 2013 में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जिताया था, उन्हें देखा जा रहा है।

    वीडियो में एमएस धोनी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कैसे 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में खुद को कैसे हाई-प्रेशर के दौरान कूल रखना है।

    एमएस धोनी को बर्फ में ढके हुए नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा जा रहा है। उन्होंने बर्फ में ढके हुए कहा कि जब कैप्टन था तो कूल रहना आसान था, लेकिन फैन बनकर चैंपियंस ट्रॉफी देखना नहीं। यहां एक भी मैच हारे तो समझो बाहर। टेंशन से तापमान इतना बढ़ गया है कि। इस दौरान वह DRS के लिए इशारा करते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका जाकर तोड़ा एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

    DRS को क्यों Dhoni Review System कहा जाता है?

    बता दें कि DRS जिसे डिसीजन रिव्यू सिस्टम कहा जाता है, उसे क्रिकेट विशेषज्ञ धोनी की इसमें महारत होने के कारण धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहते हैं। डीआरएस क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ी अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

    कई बार धोनी को डीआरएस लेते हुए और अंपायर का निर्णय बदलते हुए देखा गया। धोनी को स्टंप्स के पीछे सबसे तेज दिमाग चलाते हुए देखा जाता था। उनके करियर में उन्हें 85 से ज्यादा प्रतिशत DRS सही समय पर लेते हुए देखा गया है।