IPL 2023 से पहले MS Dhoni ने CSK टीम के साथियों के साथ किया चिल, बजाया गिटार; देखें मजेदार वीडियो
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें धोनी को अपने साथियों के साथ म्यूजिक का आनंद लेते देखा जा स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। धोनी गिटार बजाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान टीम के अन्य खिलाड़ी दीपक चहर, रितुराज गायकवाड़ भी मौजूद रहे।
बता दें कि धोनी एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं और मस्ती करने से नहीं कतराते हैं। आईपीएल को शुरू होने में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय है और धोनी अपनी टीम के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें धोनी को अपने साथियों के साथ म्यूजिक का आनंद लेते देखा जा सकता है। धोनी गिटार बजाते नजर आए और स्क्रीन पर काफी एलिगेंट दिखे। धोनी के साथ शिवम दुबे, दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ भी थे।
Groovy Wednesday! 🥳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @snj10000 pic.twitter.com/fLpSthiMrw
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 15, 2023
31 मार्च को होगा गुजरात टाइटंस से मुकाबला
धोनी इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी उम्र आईपीएल में 40 साल से ऊपर है। 41 साल की उम्र में, दिग्गज मेगा इवेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब सुपर किंग्स का सामना हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से होगा तो धोनी के मैदान पर नजर आने की उम्मीद है।
गौरतलब हो कि पिछले सीजन में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी की कमान सौंपी थी, लेकिन बाद में नेतृत्व के दबाव में वह टूट गए। धोनी ने सत्र के बीच में सीएसके का नेतृत्व वापस ले लिया, लेकिन अपनी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने से नहीं बचा सके।
CSK के लिए धोनी खेलेंगे 14वां सीजन
2008 में CSK ने धोनी को खरीदा और यह फ्रेंचाइजी के साथ उनका 14वां सीजन होगा। 2016 और 2017 में जब सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगा था, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। उन सीजन में से एक में, वह स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेले, जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी भी की थी।
धोनी के नेतृत्व में सीएसके आईपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है। उन्होंने चार खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (MI) से पीछे हैं। जिनके नाम पांच आईपीएल खिताब दर्ज हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।