Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जमकर झूमीं जीवा, MS Dhoni की बेटी ने टीवी सेट के सामने कुछ यूं मनाया जश्न

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:32 PM (IST)

    भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर जमकर जश्न मनाया है। 40 दिन की यात्रा के बाद इसरो ने इतिहास रचते हुए चांद पर देश के तिरंगे को शान से लहराया दिया है। चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी बन गया है। देश का हर कोने में जश्न मनाया जा रहा है।

    Hero Image
    धोनी की बेटी जीवा ने भी चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के हर नागरिक के लिए 23 अगस्त की शाम ऐतिहासिक है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कर दी है। चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी बन गया है। देश का हर कोने में इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया जा रहा है। एमएस धोनी की बेटी जीवा भी चांद पर भारत का तिरंगा लहराया जाने पर जमकर झूमती हुई नजर आईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीवा ने भी मनाया चंद्रयान-3 का जश्न

    दरअसल, सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एमएस धोनी की बेटी जीवा टीवी सेट के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में टीवी सेट पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के विजुअल चलते हुए दिख रहे हैं। जीवा चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग होने पर खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में माही की बिटिया इस पल को एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही है।

    40 दिन की यात्रा रही सफल

    14 जुलाई को लॉन्च हुए चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर 5 मिनट पर चांद पर सफल लैंडिंग करते हुए इतिहास रचा। चंद्रयान-3 ने 40 दिन की यात्रा करने के बाद चांद की सतह पर कदम रखा है। चंद्रयान-3 के मिशन को सफल बनाने के लिए करीब 625 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन असफल हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद इसरो ने हिम्मत नहीं हारी और 23 अगस्त की शाम को इतिहास कायम कर दिया।

    रंग लाई इसरो की मेहनत

    इसरो की चार साल की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। 16 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों द्वारा की गई दिन-रात मेहनत का इनाम आज भारत को मिला है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो और भारत को दुनिया के हर कोने से बधाई मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो की जमकर प्रशंसा की है।