MS Dhoni Birthday: युवराज से लेकर सहवाग तक ने शेयर की धोनी के साथ की अनोखी तस्वीर, खास अंदाज में दी बधाई
Happy Birthday MS DHONI भारतीय क्रिकेट के सबसे कूल कप्तान एमएस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मनाया गया। फैंस दुनियाभर से धोनी की सलामती और खुशी के लिए दुआ की। सोशल मीडिया पर क्रिकेट वर्ल्ड समेत फैंस ने उन्हें जन्मिदन की बधाई दी है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के सबसे कूल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Celebrating his 42th Birthday) का आज 42वां जन्मदिन है। धोनी के फैंस के लिए यह दिन काफी खास है। फैंस सोशल मीडिया पर धोनी की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर दुआ कर रहे हैं।
भारतीय टीम में धोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2013 के बाद भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। हालांकि सबको उम्मीद है कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में भारत की आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म होगा।
धोनी के लिए फैंस की दीवानगी का अंदाजा चेनई के चेपॉक में लीग के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर से लगाया जा सकता है। मैच के बाद सीएसके की पूरी टीम ने मैदान का एक चक्कर काटा और लोगों की तरफ सीएसके की टीशर्ट के साथ टेनिस बॉल फैंके। इसके बाद भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करते हुए अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया।
धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पांचवी बार ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नाम की। धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार सीएसके को ट्रॉफी दिलाई है।हालांकि, धोनी ने घुटने की दर्द के कारण पट्टी बांधकर पूरा सीजन खेला और मैच के दौरान उन्हें सीढ़ियां चढ़ते वक्त या चलते हुए परेशानी का सामना करते हुए देखा जा सकता था।
सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद धोनी सीधा सर्जरी के लिए मुंबई गए। ऐसे में धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया है। हालांकि, आईपीएल 2023 की ट्रॉफी सीजन जीतने के बाद उन्होंने फिटनेस के आधार पर अगले सीजन में खेलने की संभावना जरूर जताई थी। धोनी इन दिनों अपनी सर्जरी के बाद रिहैब पर हैं। वहीं, फैंस को पूरी उम्मीद है कि माही आईपीएल 2024 में भी नजर आएंगे।
An inspiration to so many people across the country. Thanks for everything you have done for the Indian cricket. Happy birthday Mahi bhai! ❤️🙌
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) July 7, 2023
युवराज सिंह ने एमएश धोनी को बधाई दी है। उन्होंने मैदान से कुछ खास पल की फोटो शेयर की है।
ये भी पढ़ें:- साउथ में फैंस ने MS Dhoni के बर्थडे पर बनाया 77 फीट लंबा कट-आउट, दूध चढ़ाकर "भगवान" जैसा दिया सम्मान
Happy Birthday @msdhoni 🎂 here’s to some epic memories on the field! Hope you have a blessed year ahead 🎉 pic.twitter.com/jVzJ8PAAii
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 7, 2023
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान और टीम में अपने साथी एमएस धोनी को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni के बर्थ-डे पर Ravindra Jadeja का पोस्ट हुआ वायरल, जड्डू ने माही को गो टू मैन कहकर फैंस का दिल छुआ
सहवाग ने हिंदू धर्म में 7 की विशेषता बताते हुए धोनी को बधाई दी। देखिए सहवाग का बधाई संदेश:-
The Sun God has 7 horses to pull his heavenly chariot.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2023
In the Rigveda there are 7 parts of the world, 7 seasons & 7 fortresses
7 basic musical notes
7 pheras in a marriage
7 wonders of the world
And on
7th day of 7th month- Birthday of a top man @msdhoni , #HappyBirthdayDhoni . pic.twitter.com/ZZwXBT5mLV
धोनी के जन्मदिन को मनाने के लिए फैंस ने खास कट-आउट बनाए हैं। हैदराबाद में 52 फीट लंबा और आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में धोनी का 77 फीट लंबा कट-आउट बनाया गया है। लोगों ने कट-आउट पर दूध भी चढ़ाया है।
ये भी पढ़ें:- साउथ में फैंस ने MS Dhoni के बर्थडे पर बनाया 77 फीट लंबा कट-आउट, दूध चढ़ाकर "भगवान" जैसा दिया सम्मान
This time largest & greater celebrations in our Nandigama, Andhrapradesh 💛#MSDhoni #DhoniBirthdayCDP #Dhoni #MSDhoniTheUntoldStory #MSD #mahi #MSDhoni ❤️💛💥 pic.twitter.com/hEkYA27ZA4
— Rakesh Chowdary⚡ (@RakeshNTR999) July 6, 2023
धोनी को 2011 विश्व कप की 7वीं एनीवर्सी पर भारत तीसरे सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया था। धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर भी है। इसलिए वे सम्मान को लेने अपनी पत्नी साक्षी के साथ सेना की वर्दी में पहुंचे थे। राष्ट्रपति कोंविड ने उन्हें 2 अप्रैल को इस सम्मान से सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday: ईस्ट ओ वेस्ट माही इज द बेस्ट! दो रनआउट के बीच में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल गए धोनी
Happy 42nd Birthday to
— Aishu 🌶️ (@AishuMSD7) July 6, 2023
- Lieutenant Colonel
- Padma Bhushan
- 2 World Cups winning Captain
- 3 ICC Trophies winning Captain
- 5 IPL Trophies winning Captain.
Mahendra Singh Dhoni. pic.twitter.com/iqVJWzIK4S
धोनी फौजी बनना चाहते थे और इस वजह से वह खास मौकों पर फौजी की वर्दी में नजर आते हैं। धोनी वक्त मिलने पर देश की सेवा में लगे जवानों से मिलने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें: - Happy Birthday MS Dhoni: फौजी बनने का था सपना, जिंदगी ने लिया यू-टर्न और अब पूरी दुनिया है माही की कायल
Wishing a wonderful Happy birthday to legendary captain and cricketer #GOAT𓃵 @msdhoni 🎂❤#HappyBirthdayMSDhoni#HappyBirthdayDhoni#Tha pic.twitter.com/HGCHLq8z90
— Shashikant Upadhyay (@Iam_Skpandit) July 7, 2023
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल मौके पर जानें कि उन्हें भारतीय टीम में किस शख्स की वजह से जगह मिली थी।
सिर्फ स्पोर्ट्स स्टार ही नहीं बल्कि राजनीति के नेता भी धोनी की अदा के मुरीद है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धोनी को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni: ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं! माही खुद भूल जाते है अपनी गाड़ियों का कलेक्शन, जडेजा ने किया था खुलासा
Warm greetings on your birthday, @msdhoni. Wishing you an eventful and illustrious life ahead.#HappyBirthdayMSDhoni pic.twitter.com/twjuDDSm2J
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) July 7, 2023
हार्दिक पांड्या ने भी "थाला" को बधाई दी है और धोनी के साथ अपनी खास फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट
ये भी पढ़ें:- Dhoni Birthday Special: धोनी की श्रीलंका के खिलाफ वो पारी, जब वर्ल्ड क्रिकेट में जमी थी माही की धाक
Happy birthday my favourite ❤️@msdhoni pic.twitter.com/KWF83qlOhb
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 7, 2023
जिओ सिनेमा ने लिखा कि 7 जुलाई 981 को एक सुपर स्टॉर पैदा हुआ था।
A superstar since 7 July 1981 🤩 - we love you Thala ❤️#HappyBirthdayMSDhoni #Thala #Dhoni pic.twitter.com/ysJow0PkGI
— JioCinema (@JioCinema) July 6, 2023
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने धोनी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड, कैप्टन कूल को बधाई देने में हमारे साथ शामिल हों।
𝕋ℍ𝔼 𝕄𝔸ℕ. 𝕋ℍ𝔼 𝕀ℂ𝕆ℕ. 𝕋ℍ𝔼 𝕃𝔼𝔾𝔼ℕ𝔻. 🇮🇳❤️
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) July 7, 2023
Join us in wishing the Mastermind, Captain Cool MS Dhoni, a very Happy 4️⃣2️⃣nd Birthday! 🥳#PlayBold #HappyBirthdayDhoni @msdhoni pic.twitter.com/X6dh6wExS8
बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने भी धोनी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। जय शाह ने भी धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बताया है।
ये भी पढ़ें:- ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं Dhoni, खिलाड़ी की पहचान व टीम को एकजुट रखने का ऐसे सीखा हूनर
Happy Birthday to the most successful captain of Team India, @msdhoni! Your charisma, leadership, and extraordinary skills continue to inspire millions around the globe. Thank you for your unparalleled contributions to Indian cricket. @BCCI pic.twitter.com/ogeFGRXhI2
— Jay Shah (@JayShah) July 7, 2023
इंडियन प्रीमियर की येलो आर्मी ने भी अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएसके ने अपने कप्तान को 12 बजे बधाई दी है। और अलग अंदाज में धोनी के जन्मदिन का स्वागत किया है।
The clock strikes 12 as we step into THALAs birthday in style! BRING ON THE BIRTHDAY WHISTLES! 🦁🥳#CelebratingThala #WhistlePodu #Yellove 💛 @msdhoni pic.twitter.com/rvb3dtoUzo
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2023
इसके अलावा टीम ने लिखा कि आज, कल और हमेशा धोनी का जश्न मनाएंगे।#CelebratingThala today, tomorrow and forever 🫶#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/dXZO5wm9ZP
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 7, 2023
धोनी के खास दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक खास वीडिया शेयर किया है। उन्होंने लिखा मेरे बड़े भाई धोनी को जन्मदिन की बधाई।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni: स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुए एमएस धोनी के पांच मजेदार कमेंट, कोहली से लेकर जड्डू तक को कही थी ये बात
Happy birthday to my big brother @msdhoni ! 🎉 From sharing the pitch to sharing our dreams, the bond that weve created is unbreakable. Your strength, both as a leader and as a friend, has been my guiding light. May the year ahead bring you joy, success, and good health. Keep… pic.twitter.com/0RJXCKEz7B
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2023
