एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से संन्यास, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक पोस्ट कर इस बात ...और पढ़ें
-1794908092012_m.webp)
एमएस धोनी ने लिया संन्यास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महान कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है। वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पांच बार की विजेता फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
धोनी ने यूं तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेल रहे थे। पिछले सीजन तो वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेले थे और इस बार उन्होंने अब आईपीएल को भी अलविदा कह दिया।
टीम को दिलाए पांच खिताब
धोनी साल 2008 यानी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब जीता। 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। साल 2015, 2016 में चेन्नई को बैन कर दिया गया था। 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने हर सीजन प्लेऑफ खेला था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।
Meant to be! 💛 #ForOurThala https://t.co/ar0OMlu9uc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
उनके बारे में जानकारी देते हुए सीएसके ने लिखा, "जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है। अनगिनत जीतें, चुनौतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल में हमेशा रहेंगी, हमारा नेतृ्त्व करने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे। चेन्नई हमेशा से उनका घर होगा।"
चुपचाप कहा अलविदा
चेन्नई की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने एक वीडियो में बताया है कि धोनी ने 14 तारीख को ही उन्हें बता दिया था कि वह इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे और उनका नाम रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल देने को कहा था। धोनी ने इस बार भी वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। चुपचाप से विदा लेना। इंटरनेशनल क्रिकेट से भी वह चुपचाप विदा हुए और आईपीएल से भी बिना कोई शोर-शराबे के चले गए। उन्होंने कभी भी अपना विदाई मैच नहीं खेला। इसी के साथ खिलाड़ी के तौर पर धोनी और आईपीएल का 18 साल का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर नई पीढ़ी को तैयार करेंगे।
ऐसा रहा आईपीएल करियर
धोनी आईपीएल में दो टीमों के लिए खेले। पहली तो चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी राइजिंग पुणे सुपर जायंट। चेन्नई को जब आईपीएल से बैन किया गया था तब पुणे की एंट्री हुई थी और धोनी इस टीम के लिए दो साल के लिए खेले। चेन्नई की वापसी के बाद यह टीम हटा दी गई। धोनी ने आईपीएल में कुल 278 मैच खेले हैं और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान धोनी का औसत 38.30 रहा है।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛 A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever 💛 Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning. From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home. Read more : https://t.co/YKsoHYE51A #WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।