अभिषेक शर्मा का स्पेशल डांस, तो एमएस धोनी ने यूं मनाया जश्न, देखिए क्रिकेटर्स वाली दीवाली
भारतीय क्रिकेटरों ने धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया, जिसमें अभिषेक शर्मा ने डांस किया और एमएस धोनी ने सादगी से जश्न मनाया।

भारतीय क्रिकेटरों ने मनाया दीवाली का जश्न
HighLights
अभिषेक शर्मा ने दीवाली पर दोस्तों संग जमकर डांस किया
एमएस धोनी ने परिवार के साथ सादगी से दीवाली मनाई
सुरेश रैना और चहल ने भी परिवार संग जश्न मनाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश इस समय दीवाली की रोशनी में डूबा है। हर किसी ने इस त्योहार पर जमकर जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेटर भी इसमें पीछे नहीं रहे। हर किसी ने अपने अलग अंदाज में दीपोत्सव का स्वागत किया। किसी ने बड़ी धूमधाम से तो किसी ने सादगी से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।
अभिषेक शर्मा ने जहां दीवाली के दिन स्पेशल डांस किया तो वहीं एमएस धोनी की सादगी ने फिर लोगों का दिल जीता। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच जहीर खान ने भी अपने परिवार के साथ जश्न मनाया।
अभिषेक का स्पेशल डांस
दीवाली के दिन भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जमकर मस्ती और डांस किया। उनका अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ डांस का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिषेक ने दीवाली वाले दिन काले रंग का कुर्ता पजामा पहना था और जमकर मस्ती की।
Abhishek Sharma celebrating Diwali with his family at home in Amritsar.Away from the noise, the spotlight and the cricketing madness, it’s these precious moments with loved ones that make life special. Wishing him & his family a very Happy Diwali 🪔 #HappyDiwali #abhisheksharma https://t.co/aYNwRL4zRn
— Gurtej Singh (@GGurtej) November 8, 2026
धोनी और जहीर की सादगी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने दीवाली भी इसी तरह से मनाई। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर दीवाली की फोटो शेयर की हैं जिनमें धोनी हल्के हरे रंग के कुर्ते में हैं और साथ में साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी हैं। जहीर खान ने भी अपनी पत्नी सगारिका घटके के साथ मिलकर दीवाली मनाई।


सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल की दीवाली
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ फोटो पोस्ट किए हैं। रैना दीवाली के दिन काले रंग के कुर्ता पजामा में नजर आए और उनती पत्नी सलवार सूट में नजर आईं। भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने के फोटो शेयर किए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

-1794205194847.webp)