विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: जो काम रोहित, विराट और शिखर धवन से नहीं हुआ वो काम करेंगे गिल, हेमिल्टन में रचेंगे इतिहास!

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:00 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा ...और पढ़ें

शुभमन गिल के पास है बड़ा मौका

शुभमन गिल के पास है बड़ा मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच जीत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें मंगलवार को होने वाले तीसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की होगी। टीम इंडिया ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देख लग भी रहा है कि तीसरा मैच जीतने में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अतीत की किताब के पन्ने गिल को डरा रहे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे हेमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया हर कोशिश करेगी इस मैच को अपने नाम करे। अगर गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है तो वह 17 साल का सूखा खत्म कर देगी।

2009 में मिली थी जीत

टीम इंडिया जिस मैदान पर मैच खेलने जा रही है यानी सेडन पार्क पर, उस मैदान पर भारतीय टीम के आंकड़े अच्छे नहीं हैं। टीम इंडिया ने सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल आठ वनडे मैच खेले हैं और छह में उसे हार मिली है जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं आया था। वहीं, एक मैच टीम इंडिया ने जीता था। ये इकलौती जीत उसे 11 मार्च 2009 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली थी। तब टीम इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम से न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया था। गौतम गंभीर उस टीम का हिस्सा थे।

रोहित, विराट और धवन रहे फेल

धोनी ने 2009 के बाद भी इस मैदान पर कप्तानी की, लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सके। उनके अलावा इस मैदान पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन भी कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन जीत उनके हिस्से नहीं आई। 31 मार्च 2019 के दिन रोहित ने इस मैदान पर कप्तानी की थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे। पांच फरवरी 2020 को विराट कोहली ने भी यहां कप्तानी की थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने उस मैच में भारत को चार विकेट से हराया था। 27 नवंबर 2022 को शिखर धवन ने इस मैदान पर कप्तानी की थी, लेकिन यह मैच बारिश के कारण धुल गया था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कीवियों की अपने घर में ही हुई फजीहत, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: बराड़ का 'चौका' और राहुल की सूझबूझ से जीता भारत, टीम इंडिया के लिए वेलिंग्टन फतह के ये रहे 5 हीरो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।