विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, दोहरा शतक लगाने के बावजूद टॉप पर नहीं रहे वैभव सूर्यवंशी

Published: Mon, 30 Nov 2026 01:54 AM (IST)

दोहरा शतक लगाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर नहीं रहे। निशान मदुश्का और लसिथ क्रूसपुले रन बनाने में टॉप-2 पर रहे।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

HighLights

  1. रनों के मामले में टॉप पर नहीं रहे वैभव सूर्यवंशी

  2. टॉप 5 में श्रीलंकाई बल्लेबाजों का रहा दबदबा

  3. निशान मदुश्का ने बनाए सबसे ज्यादा रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का समापन रविवार को हो गया। श्रीलंका ए ने पाकिस्तान ए को एक रोमांचक मैच में एक विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। श्रीलंका के निशान मदुश्का ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। मगर प्लेयर ऑफ द सीरीज उन्हीं के साथी खिलाड़ी लसिथ क्रूसपुले को मिला।

भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ धमाकेदार दोहरा शतक जड़ा था। इसके बावजूद वो रनों के मामले में टॉप पर नहीं रहे।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

1- निशान मदुश्का- श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज निशान मदुश्का ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने फाइनल में भी 87 रनों की पारी खेली और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। मदुश्का ने पांच मैचों में 96.67 की औसत से 290 रन ठोके।

2- लसिथ क्रूसपुले- श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। मगर प्लेयर ऑफ द सीरीज उनको ही दिया गया। लसिथ ने पांच मैचों में 286 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 57.20 का रहा।

3- वैभव सूर्यवंशी- टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए थे। इसके बावजूद वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर कब्जा नहीं जमा पाए। उन्होंने कुल 281 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत लगभग 71 और स्ट्राइक रेट 224.80 का रहा।

4- तिलक वर्मा- भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा का भी टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने चार मैचों की तीन पारियों में 86.67 के औसत से 260 रन जड़े।

5- पवन रथनायके- श्रीलंका के कप्तान पवन रथनायके का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उन्होंने पांच मैचों में 62 की औसत से 186 रन ठोके हैं।

यह भी पढ़ें- SL A vs PAK A: 'फाइनल जीतकर बहुत खुश हूं', खिताब पर कब्जा जमा गदगद हुए श्रीलंकाई कप्तान; फैंस पर लुटाया प्यार

यह भी पढ़ें- SL A vs PAK A: इन 5 धुरंधरों ने तोड़ा पाकिस्तान का खिताब जीतने का सपना, श्रीलंका को बनाया चैंपियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।