SL A vs PAK A: इन 5 धुरंधरों ने तोड़ा पाकिस्तान का खिताब जीतने का सपना, श्रीलंका को बनाया चैंपियन
श्रीलंका ए ने रविवार को पाकिस्तान ए को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत लिया है।

श्रीलंका ने जीता खिताब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ए ने रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ए को एक विकेट से मात देकर तीसरा बार खिताब जीता है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने बड़ी मुश्किल से 42वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
श्रीलंका की खिताबी जीत में गेंदबाजों ने बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए टीम को चैंपियन बना दिया।
इन पांच धुरंधरों के दम श्रीलंका ने पाकिस्तान को पीटा
राविंदु फर्नांडो- श्रीलंका ए के दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज राविंदु ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने सिर्फ 26 रन देकर तीन विकेट झटके और पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।
गरुका सनकेथ- तेज गेंदबाज गरुका सनकेथ ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसकी वजह से पाकिस्तान 250 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया।
वनुजा सहन- बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज वनुजा सहन ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर दो विकेट लिए, जो टीम की जीत में अहम साबित हुआ।
निशान मदुश्का- श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज निशान मदुश्का ने शानदार बल्लेबाजी की। वो टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। उन्होंने छह चौकों और दो छक्के की मदद से 95 गेंदों में 87 रन बनाए। उन्होंने कप्तान पवन रथनायके के साथ 80 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
लाहिरू सामराकून- बाएं हाथ के बल्लेबाज लाहिरू ने टीम को जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीलंका ने 198 के स्कोर पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे। उसे अभी भी 19 रनों की जरूरत थी। ऐसे में लाहिरू अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 42वें ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 22 गेंदों में 15 रन बनाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।