विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SL A vs PAK A: 'फाइनल जीतकर बहुत खुश हूं', खिताब पर कब्जा जमा गदगद हुए श्रीलंकाई कप्तान; फैंस पर लुटाया प्यार

Published: Mon, 30 Nov 2026 12:58 AM (GMT+05:30)

श्रीलंका ए ने पाकिस्तान ए को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत लिया, जिसके बाद कप्तान पवन रथनायके काफी खुश दिखे।

खिताब जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा बयान

खिताब जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ए ने रविवार को पाकिस्तान ए को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से मात देकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की इस जीत के बाद कप्तान पवन रथनायके बेहद खुश दिखे। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।

दोहा में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने सिर्फ 217 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में रथनायके की अगुवाई वाली टीम ने 42वें ओवर में एक विकेट रहते मैच जीत लिया। निशान मदुश्का ने श्रीलंका की ओर से 87 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रीलंका की जीत से खुश कप्तान

कप्तान पवन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी जताई। वहीं टूर्नामेंट के दौरान लगातार टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस को दिल से धन्यवाद किया।

पवन ने कहा, 'मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान, टीम के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तो मुझे लगता है कि फाइनल जीतकर मैं बहुत खुश हूं। हां, दूसरी पारी में बैटिंग करना बहुत अच्छा रहता है। मेरे बल्लेबाजों ने पिछले कुछ मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखाई है। यही वजह थी कि मैंने दूसरी पारी में बैटिंग करने का फैसला लिया।'

पवन ने आगे कहा, 'निशान ने बहुत अच्छा खेला, दुर्भाग्य से हमने बीच के ओवरों में विकेट गंवा दिए। मुझे लगता है सामराकून और गरूका ने आखिरी के पलों में शानदार बल्लेाबाजी की। मैं अपनी टीम से बहुत खुश हूं। सबने अपना खेल दिखाया। मुझे लगता है कि यह श्रीलंका क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। श्रीलंकन फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें- SL A vs PAK A Final Live Score: श्रीलंका-पाकिस्तान मैच में रोमांच की सारी हदें पार, रत्नायके की सेना ने ट्रॉफी की अपने नाम

यह भी पढ़ें- SL A vs PAK A: इन 5 धुरंधरों ने तोड़ा पाकिस्तान का खिताब जीतने का सपना, श्रीलंका को बनाया चैंपियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।