मोहम्मद शमी के 5 सबसे यादगार प्रदर्शन, जब 'लाला' की रफ्तार के आगे थर्राया विरोधी खेमा
भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने करियर में अपनी धारधार गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए।
-1794027302489_m.webp)
मोहम्मद शमी के यादगार प्रदर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सभी को हैरान कर दिया। शमी पिछले तीन साल से टीम से बाहर चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अब टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया।
शमी ने अपने करियर में 64 मैच खेलकर 229 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने छह बार पांच विकेट हॉल लिया। शमी ने अपने 13 साल के करियर में भारत को अपनी गेंदबाजी से कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। ऐसे में आइए उनके पांच सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
शमी के पांच सबसे शानदार प्रदर्शन
5- सेंचुरियन की ऐतिहासिक जीत में चमके शमी
भारत ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। शमी ने इस दौरान भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
शमी ने पहली पारी में 44 रन देकर पांच विकेट झटके। इस मैच के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए। भारत ने ये मुकाबला 113 रनों से अपने नाम किया।
4- विशाखापटनम में गरजे शमी
शमी ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत में गेंदबाजी से अहम भूमिक निभाई थी। भारतीय पिच पर, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। वहीं शमी ने दूसरी पारी में गेंद को अपनी कला से लहराया।
शमी ने सिर्फ 35 रन देकर पांच विकेट झटके। शमी की घातक गेंदबाजी की वजह से भारत ने ये मुकाबला 203 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
3- जोहानिसबर्ग में मचाया धमाल
शमी ने दक्षिण अफ्रीका के 2018 वाले दौरे पर भी कमाल करके दिखाया था। शमी ने जोहानिसबर्ग में अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत को शानदार जीत दिलाई थी।
भारत को सिर्फ 241 रन डिफेंड करने थे। इस दौरान शमी ने सिर्फ 28 रन देकर पांच विकेट झटके, जिसकी वजह से भारत ने मुकाबला 63 रन से जीत लिया।
2- पर्थ में ली ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा
शमी ने अपने टेस्ट करियर का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में किया था। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 56 रन देकर छह विकेट झटक लिए थे।
शमी की घातक गेंदबाजी के बावजूद, भारतीय टीम ये मुकाबला हार गई थी। मगर शमी का ये प्रदर्शन उनके लिए यादगार रहा।
1- डेब्यू पर छोड़ी थी छाप
शमी ने साल 2013 में अपने टेस्ट डेब्यू पर ही छाप छोड़ दी थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 9 विकेट झटके थे। पहली पारी में शमी ने चार विकेट झटके।
इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने पंजा खोला। उन्होंने मैच में कुल 118 रन दिए और 9 विकेट अपने नाम किए। भारत ने ये मुकाबला पारी और 51 रन से जीता था।
यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: मुश्किल में न्यूजीलैंड, लाथम के बाद फिलिप्स भी आउट; आधी टीम लौटी पवेलियन
यह भी पढ़ें- 'बहुत दुखद दिन....', मोहम्मद शमी के संन्यास पर छलका भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच का दर्द