विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहुत दुखद दिन....', मोहम्मद शमी के संन्यास पर छलका भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच का दर्द

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:04 AM (IST)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस बीच भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल काफी उदास हो गए।

मोहम्मद शमी के संन्यास से दुखी कोच मोर्ने मोर्केल

मोहम्मद शमी के संन्यास से दुखी कोच मोर्ने मोर्केल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शमी के संन्यास से फैंस तो उदास हुए ही, मगर अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का भी दर्द छलका है। उन्होंने इसे बहुत दुखद दिन बताया है।

शमी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 64 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 229 विकेट अपने नाम किए। शमी ने अपने गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए। मगर वो लगभग तीन साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे, जिसके बाद अब उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया।

मोर्केल का छलका दर्द

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान गेंदबाजी कोच मोर्केल ने शमी को एक हुनरमंद खिलाड़ी बताया। उनका कहना है कि शमी को टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देखना एक बेहद ही दुखद दिन है।

मोर्केल ने कहा, 'हां, जब मैं पहली बार टीम से जुड़ा था, तो मैं बहुत खुशकिस्मत था कि शमी टीम का हिस्सा थे। आप जानते ही हैं कि वह एक बेहतरीन हुनरमंद खिलाड़ी हैं और ड्रेसिंग रूम में उनका साथ होना बहुत मायने रखता है। मुझे इस बात की भी खुशी थी कि उनके होने से ड्रेसिंग रूम में देसी और भारतीय माहौल बना रहता था। उन्होंने मेरी काफी मदद की। इसलिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देखना वाकई एक दुखद दिन है। लेकिन अच्छी बात यह है कि वह अब भी घरेलू क्रिकेट में काफी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें खेलता देखना बहुत अच्छा लगता है।'

विदेश में भारत का हथियार थे शमी

शमी ने अपने 64 मैच के करियर में छह बार पांच विकेट हॉल लिया। शमी भारत के विदेशी धरती पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे। शमी ने ओवरसीज में 41 मैचों में 145 विकेट झटके।

शमी की घातक गेंदबाजी की वजह से भारत ने विदेशों में कई ऐतिहासिक जीत दर्ज किए। शमी ने आखिरी बार साल 2023 के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। शमी भारत के लिए 2013 में पहली बार टेस्ट खेले थे। उन्होंने ठीक 13 साल बाद अपने टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया।

यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, आकिब नबी ने विल यंग को भेजा पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने ठोका लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में वनडे वाली पारी खेल मचाई तबाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।