विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने ठोका लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में वनडे वाली पारी खेल मचाई तबाही

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:45 AM (IST)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका है। यह उनका लगातार दूसरा शतक है।

यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक

यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Century) ने शनिवार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऔपचारिक टेस्ट के पहले दिन लगातार दूसरा शतक ठोका है। उन्होंने सिर्फ 127 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी है। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए।

न्यूजीलैंड ए ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो बिल्कुल ही गलत साबित हुआ। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने जमकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई की है।

जायसवाल की टेस्ट में वनडे वाली पारी

जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में वनडे वाली पारी खेली। जायसवाल ने सिर्फ 127 गेंदों में ही शतक ठोक दिया। उन्होंने अपने शतक पहुंचने में 76 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।

जायसवाल 102 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने पार्टनर साई सुदर्शन के साथ मिलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

जायसवाल-सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 175 रन जोड़े। इस दौरान सुदर्शन ने भी अर्धशतक जमाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 49 ओवर में 182 रन बना दिए हैं। सुदर्शन 59 और देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरे टेस्ट में भी जायसवाल ने ठोका था शतक

इससे पहले जायसवाल ने दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट में भी शतक जमाया था। लगातार तीन पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद जायसवाल के बल्ले से सैकड़ा आया था।

जायसवाल ने भारत की दूसरी पारी में 155 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। जायसवाल ने सिर्फ 162 गेंदों में 15 चौकों और पांच छक्कों की मदद से ये शानदार पारी खेली थी। हालांकि मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारत और न्यूजीलैंड ए के बीच दोनों ही मुकाबला अब तक ड्रॉ रहा है। भारतीय टीम की नजर तीसरे मैच में मिले मजबूत शुरुआत का फायदा उठाकर मैच और सीरीज जीतने पर होगी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: शुभमन गिल ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाजी; 47 ओवर का होगा मैच

यह भी पढ़ें- Mohammed Shami ने टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्‍यास, 6 नवंबर को विदाई लेने का कारण Video के जरिये बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।