यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा स्टार गेंदबाज का कमबैक
मोहम्मद शमी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद टखने ...और पढ़ें

HighLights
- मोहम्मद शमी टखने की चोट से परेशान हैं
- मोहम्मद शमी आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे
- मोहम्मद शमी इस समय एनसीए में चोट पर काम कर रहे हैं
पीटीआई, नई दिल्ली: टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
समझा जाता है कि शमी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है। इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें- जिम में बेहोश हो गए मोहम्मद शमी, आवेश-सरफराज ने जमकर किया परेशान, वायरल हो गया Video
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे शमी!
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्टूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक 34 साल के शमी आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर है।
वापसी की राह पर शमी
इस साल फरवरी में इंग्लैंड में उनके टखने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वह छह महीने के लिए खेल से दूर हो गये थे। इंस्टाग्राम पर साझा कुछ वीडियो में शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आरटीपी रूटीन (खेल में वापसी) में छोटे रनआप के साथ कम गति वाली गेंदबाजी करते देखे गए हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि वह दलीप ट्राफी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
