राजस्थान और लखनऊ के बीच हुई अदला-बदली से मोहम्मद शमी को करोड़ों का नुकसान, इन खिलाड़ियों को मिली नई टीमें
आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी अब राजस्थान ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम. सिद्धार्थ लखऊ से राजस्थान चले गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ का हिस्सा बनेंगे। शमी की फीस में भी कटौती हुई है।
लखनऊ ने शमी को आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। अब एक सीजन बाद ही उनका फिर से ट्रेड हो गया है और राजस्थान चले गए हैं। सैम करन और मोहम्मद शमी को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थी कि उनका ट्रेड हो सकता है और अब आईपीएल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
मोहम्मद शमी को भारी नुकसान
आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी ने हैदराबाद से ट्रेड के जरिए शमी को 10 करोड़ रुपए की फीस में अपने साथ जोड़ा था। राजस्थान में जाने के बाद शमी को दो करोड़ का नुकसान हुआ है। वे करोड़ में राजस्थान में गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने अब तक आईपीएल में 132 मैचों में 145 विकेट हासिल किए हैं। उनके जाने से राजस्थान की गेंदबाजी और मजबूत हुई है क्योंकि टीम में जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज पहले से ही हैं।
एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान में शामिल
लखनऊ से राजस्थान में दो खिलाड़ी शामिल हुए हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ, जो अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं, आरआर का हिस्सा होंगे। वे अपनी पुरानी फीस 75 लाख में ही आरआर के साथ जुड़े हैं।
सैम करन लखनऊ में शामिल
सैम करन को राजस्थान ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, अब आगामी सीजन से पहले ही वे लखनऊ के साथ जुड़ चुके हैं। करन 2.4 करोड़ रुपए में एलएसजी के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 59 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बल्ले से भी 997 रन बनाए हैं। वे उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।