'अब फोकस करो', मोहम्मद शमी ने वैभव सूर्यवंशी को सबके सामने क्यों कहा ऐसा? देखें Video
मोहम्मद शमी ने भारत के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को करियर बनाने वाली सलाह दी है। उन्होंने वैभव को फोकस करने कहा है।

वैभव सूर्यवंशी को मिली खास सलाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया से लगातार बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने उभरते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सबके सामने करियर बनाने वाली सलाह दी है। शमी ने वैभव की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें अब बस अपना फोकस खेल पर ही बनाए रखना होगा।
मोहम्मद शमी और वैभव दोनों ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा थे जिसने साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है। ये शमी के करियर का 100वां फर्स्ट क्लास मैच था। इस मौके पर पूरी टीम ने शमी को साइन की हुई टीशर्ट दी। वैभव ने शमी को टीम की तरफ से ये टीशर्ट तोहफे में दी।
वैभव की तारीफ की
इस दौरान शमी ने वैभव का तारीफ की और कहा कि जितनी वैभव की उम्र है उतना तो उनका करियर है। ईस्ट जोन ने 13 साल के बाद दलीप ट्रॉफी जीती है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए शमी ने कहा, "13 साल के बाद हमने जीती है। कल हम मजाक कर रहे थे कि 15-16 साल का करियर हो गया। एक 15 साल का बच्चा हमारे साथ है। इससे बड़ा करियर है। मैं दुआ करता हूं इसके लिए। मैं कहता हूं इसके लिए कि बहुत लंबा करियर है इसका।"
शमी ने फिर वैभव की तरफ देखते हुए कहा, "इसको बहुत फोकस की जरूरत है वो करते रहिए। नाम मिला है, फेम मिला है, गेम मिला है। हर चीज मिली है। ख्याल रखिए अपना और इंजॉय कीजिए।"
A special tribute to @MdShami11 ✨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
Praise for Vaibhav Sooryavanshi 👏
A historic win after 13 years 🏆
Two motivating speeches 🗣️
🎥 Step inside the East Zone huddle to catch all the precious moments 🙌#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/F0JSTEUrBq
कम उम्र में मिली सफलता
वैभव ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था और शतक भी जमा दिया था। ये बात साल 2025 की है। 2026 में तो वैभव ने तूफान मचा दिया और वह पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू भी किया, लेकिन वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। हालांकि, उनके सामने अभी काफी लंबा करियर है और मौका भी है। बस शमी के कहे मुताबिक, वैभव को अपने खेल पर फोकस करने और हर दिन बेहतर होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से चिढ़कर अंपायर से शिकायत करने पहुंचे तिलक वर्मा, फिर 15 साल के लड़के ने दिया मजेदार जवाब- Video
