विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेस्ट जर्सी के लिए अर्शदीप झोंक रहे हैं पूरी ताकत, इस बात पर दे रहे खास जोर

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:42 AM (IST)

भारत की सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह बना चुके अर्शदीप सिंह की नजरें अब टेस्ट टीम में जगह ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह की नजरें टेस्ट टीम में जगह बनाने पर

अर्शदीप सिंह की नजरें टेस्ट टीम में जगह बनाने पर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के अहम सदस्य अर्शदीप सिंक का सपना भी हर क्रिकेटर की तरह टेस्ट क्रिकेट खेलना है। वह चाहते हैं कि लाल गेंद से भी अपनी स्विंग का कमाल दिखाएं। अभी तक वह सीमित ओवरों में ही चमके हैं और टेस्ट गेंदबाज के तौर पर भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसलिए वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं करते है।

उनको पता है कि टेस्ट खेलने के सपने को पूरा करने की राह में प्रथम श्रेणी क्रिकेट अधिक नहीं खेलने को आदर्श तैयारी नहीं माना जा सकता, लेकिन उनका कहना है कि यह पारंपरिक प्रारूप के लिए उनकी तैयारी में कमी को नहीं दर्शाता है।

हर कोशिश जारी

सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के शीर्ष गेंदबाजों में से एक अर्शदीप ने दिसंबर 2019 में पदार्पण के बाद से सिर्फ 24 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। दलीप ट्रॉफी के दो मैच खेलने से पहले उन्होंने एक साल तक कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था। अर्शदीप ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहा हूं।

क्षमता पर है यकीन

दलीप ट्रॉफी के बाद शेर ए पंजाब टीम लुधियाना लॉयंस से जुड़े अर्शदीप ने कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लंबा अंतराल तैयारी के लिए आदर्श नहीं है, लेकिन मैं उन्हीं चीजों पर फोकस कर सकता हूं जिससे मौका मिलने पर तैयार रह सकूं। टेस्ट क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है और मुझे इसका इंतजार है। मुझे अपनी क्षमता पर यकीन है कि मैं भारत के लिये योगदान दे सकता हूं । उन्होंने कहा कि एक तेज गेंदबाज के तौर पर प्रथम श्रेणी मैच खेलना शरीर के लिए अक्सर मुश्किल होता है, क्योंकि ये मैच कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत वाले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया से होगी इस अहम शख्स की छुट्टी, कोच और सेलेक्टर्स सहित कई खिलाड़ी बने वजह!

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने 10 विकेट लेकर इंग्लैंड में काटा गदर, क्या बदलेगा गौतम गंभीर का मूड?