विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी से चिढ़कर अंपायर से शिकायत करने पहुंचे तिलक वर्मा, फिर 15 साल के लड़के ने दिया मजेदार जवाब- Video

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 12:40 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी की हरकतों से परेशान होने के बाद तिलक वर्मा ने अंपायर से शिकायत कर दी,लेकिन उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़े।

तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हो गई बहस

तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हो गई बहस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी का फाइनल हो चुका है। ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हरा खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे ईशान किशन, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा में थे उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बल्ले से ज्यादा मैदान पर अपनी हरकतों के कारण चर्चा में रहे। ऐसा ही एक मामला साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को लेकर है। मैच में दो बार ये दोनों आमने-सामने हो गए।

साउथ जोन की तरफ से तिलक वर्मा ने लड़ाई लड़ी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि, उनकी और वैभव की मजाक वाली लड़ाई, आंखों से एक-दूसरे को घूरना चर्चा का केंद्र रहा।

वैभव ने की शिकायत

ईस्ट जोन की पहली पारी में जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे तब तिलक वर्मा उनको परेशान कर रहे थे और स्लैज कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे से टकरा गए थे और घूर रहे थे। जब मैच के चौथे दिन तिलक बल्लेबाजी करने उतरे तो वैभव उन्हें स्लैज करने लगे। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रहे थे और उनको कुछ कह रहे थे। इसके बाद तिलक ने अंपायर से उनकी शिकायत की। इसके बाद वैभव ने जो जवाब दिया वो इस समय वायरल हो रहा है।

वैभव ने कहा, "सर, फर्स्ट इनिंग्स में मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। मेरी गलती नहीं है।"

 

मस्ती में थे दोनों

वैभव और तिलक के बीच जो कुछ हुआ वो सीरियस नहीं लग रहा था। पहले तिलक बड़े होने के नाते उनके साथ मस्ती कर रहे थे और उनको परेशान कर रहे थे। इसी तरह वैभव ने भी यही किया। वैभव जब तिलक को परेशान कर रहे थे तब उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी जा सकती थी। वहीं तिलक ने जब वैभव की शिकायत की तो वह भी मस्ती में दिख रहे थे। वैभव महज 15 साल के खिलाड़ी हैं और कई सीनियर खिलाड़ी उनके साथ इसी तरह की मजाक मस्ती करते हुए देखे गए हैं जिसके मजे वैभव भी लेते हैं।

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में बिहार का डंका: वैभव का रिकॉर्ड, ईशान का दोहरा शतक और मुकेश-अनुकूल के दम पर पूर्वी क्षेत्र चैंपियन

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Final Rules: ड्रॉ होने पर भी चैंपियन बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, समझें दलीप ट्रॉफी का 1 रन वाला नियम