MI Cape Town: एक दिन पहले नाम की घोषणा और अगले ही दिन मुंबई इंडियंस ने बनानी शुरू कर दी टीम
MI Cape Town मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका में होने वाले टी20 लीग के लिए 5 खिलाड़ियों को साइन कर लिया है। मुंबई ने इन खिलाड़ियों को अपनी नई टीम मुंबई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मुंबई इंडियंस ने एक दिन पहले यानी बुधवार को अपनी दो नई टीमों के नाम की घोषणा की थी। मुंबई ने यूएई टी20 लीग के लिए मुंबई एमिरेट्स और साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए मुंबई केपटाउन की घोषणा की थी। गुरुवार को मुंबई ने MI Cape Town के लिए 5 खिलाड़ियों को साइन कर लिया है।
ये खिलाड़ी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे और मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के बीच जो लोकप्रियता बनाई है उस विरासत को आगे बढ़ाने में लग जाएंगे। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका में होने वाले टी20 लीग के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।
इसी के तहत मुंबई ने अपनी टीम के लिए इन खिलाड़ियों को साइन किया है। इतना ही नहीं यह भी जरूरी है कि इन 5 खिलाड़ियों में 3 विदेशी खिलाड़ी एक साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम का खिलाड़ी और एक साउथ अफ्रीका का अनकैप्ड खिलाड़ी होना चाहिए। मुंबई ने कगिसो रवाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, राशिद खान और डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम MI Cape Town के लिए साइन किया है।
Let’s rock with @KagisoRabada25! 🌈💙🇿🇦
.#OneFamily #MIcapetown @OfficialCSA pic.twitter.com/w1qRSR98H5
— MI Cape Town (@MICapeTown) August 11, 2022
मुंबई केप टाउन के लिए साइन किए गए खिलाड़ी
1 कगिसो रवाडा साउथ अफ्रीका
2 डेवाल्ड ब्रेविस(अनकैप्ड) साउथ अफ्रीका
3 राशिद खान अफगानिस्तान
4 सैम करन इंग्लैंड
5 लियाम लिविंग्सटोन इंग्लैंड
इस मौके पर टीम के ऑनर आकाश अंबानी ने कहा कि "मैं "एमआई केप टाउन" टीम को लेकर उत्साहित हूं। हमारे डायरेक्ट प्लेयर साइनिंग के साथ, हमने MI फिलॉसफी के निर्माण की दिशा में पहला कदम उठाया है। एक मजबूत कोर जिसके इर्द-गिर्द टीम की योजना बनाई जाएगी। मुझे टीम में राशिद, कगिसो, लियाम, सैम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है और इस नई यात्रा पर डेवाल्ड को अपने साथ जारी रखते हुए खुशी हो रही है। हमें यकीन है कि एमआई केपटाउन, दो अन्य टीमों की तरह, क्रिकेट के ब्रांड को आगे बढ़ाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।