IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, दो कोच ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हाडिन ने टीम छोड़ दी है। उनके जाने से आईपीएल के अगले सत्र से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में तीन पद खाली हो गए हैं, जिसकी औपचारिक पुष्टि अभी बाकी है।

जेम्स होप्स-ब्रैड हाडिन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हाडिन से नाता तोड़ लिया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इस टीम ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों ने हाल में पंजाब किंग्स के प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।
रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों के पद छोड़ने की संभावना पहले से ही थी, क्योंकि होप्स को क्वींसलैंड और ब्रिसबेन हीट का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि हाडिन न्यू साउथ वेल्स की पुरुष टीम का कोच पद संभालेंगे। होप्स कुछ सत्र पहले मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में शामिल हुए थे।
पंजाब किंग्स को अब तक तीन कोच छोड़ चुके
हाडिन पहले से ही पंजाब किंग्स से जुड़े हुए थे और पोंटिंग ने भी मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अपने पद पर बनाए रखा था। पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसकी टीम 2025 में फाइनल में पहुंची थी।
होप्स और हाडिन से पहले स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने भी पंजाब किंग्स को छोड़कर भारतीय पुरुष टीम में उसी भूमिका में पद संभाला। इस तरह से आईपीएल के अगले सत्र से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में तीन पद खाली हो गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।