IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच का मजा किरकिरा करेगी बारिश; कैसी होगी रांची की पिच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची में शुक्रवार को खेला जाना है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की थी। इसके बाद अब दूसरे मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी।
पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इससे पहले एशियन गेम्स में भी दो मैचों में वे फ्लॉप रहे थे। ऐसे में उनके ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं। संजू को फॉर्म में वापसी करनी होगी क्योंकि वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी या गेंदबाज धमाल मचाएंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर मुकाबले को जियोस्टार पर देखा जा सकता है।
रांची का कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच के दौरान रांची में मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है। मुकाबले के दौरान थोड़े बादल रहने की संभावना है, जिससे मैच में थोड़ी रुकावट आ सकती है। बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। मुकाबले के दौरान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर मैच के समय बारिश की संभावना है लेकिन अधिक समय तक बादल छाए रहेंगे।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
रांची के मैदान पर अब तक बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। यहां पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पर अब तक कुल सात टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीमों ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। यहां पर सबसे बड़ा स्कोर भारत ने ही बनाया है, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 196 रन बनाए थे। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 है, जबकि दूसरी इनिंग का स्कोर 111 रहा है। यहां पर सबसे सफल रन चेज 155 का रहा है। ऐसे में अब तक पिच से गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिला है।
