विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्होंने हमारे लोगों का खून बहाया', पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर जब बुरी तरह भड़क गए थे नाना पाटेकर

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन ...और पढ़ें

नाना पाटेकर

नाना पाटेकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पाटेकर को बेहोशी की हालत में मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

दिग्गज अभिनेता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी दी है। बता दें कि उनका निधन सुबह 5:20 बजे हुआ। पाटेकर के निधन के बाद उनके भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा में है। ये बयान एशिया कप 2025 के दौरान आया था।

नाना पाटेकर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया था करारा जवाब

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर नाना ने अपनी राय रखी थी। उन्होंने पुणे के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था, "मुझे असल में ऐसे मामलों में बात नहीं करनी चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय यही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि जब उन्होंने हमारे लोगों का खून बहाया है, तो हम उनके साथ क्यों खेलें।"

बता दें कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला काफी विवादित रहा था। लोगों की राय आपस में बंटी हुई थी। कुछ इसे मैच खेलने के पक्ष में थे, जबकि कुछ नहीं था। ये मैच भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच था। ऐसे में इसकी खूब चर्चा हुई थी और कई तरह के विवाद देखने को मिले थे।

एशिया कप में हुए थे विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, तो खेला गया लेकिन इस दौरान कई विवाद सामने आए थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा पाक तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने फाइटर जेट गिरने का इशारा किया था, जिसके लिए उनके ऊपर आईसीसी द्वारा जुर्माना लगाया गया था। रउफ पर क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: रांची में 'लोकल बॉय' वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव: धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट कप्तानी, बताई ये बड़ी वजह