विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: रांची में 'लोकल बॉय' वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती टीम इंडिया

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:21 PM (IST)

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है। मंगलवार को लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने वेस्‍टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्‍त दी थी। अब दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। रांची JSCA स्‍टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।

वैभव को मिल सकता मौका

इस मुकाबले में सभी की नजर लोकल बॉय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होगी। बिहार और झारखंड के क्रिकेट प्रेमी अपने लोकल प्‍लेयर को खेलते हुए देखना चाहेंगे। अगर वैभव को अंतिम 11 में जगह देनी है तो संजू सैमसन को बाहर बैठाना होगा। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में संजू कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्‍होंने 1 चौके की बदौलत 9 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। उससे पहले तीन टी20 पारियों में संजू ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।

अभिषेक होंगे जोड़ीदार

दूसरी ओर अभिषेक शर्मा बल्‍ले से कहर बरपा रहे हैं। ऐसे में अभिषेक और वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वैभव आखिरी बार पाकिस्‍तान के खिलाफ एशियन गेम्‍स 2026 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे। इस मैच में उन्‍होंने 9 बॉल पर 15 रन जड़े थे। भारत ने पाकिस्‍तान को 19 रन से हराकर गोल्‍ड मेडल जीता था।

कमाल की फॉर्म में श्रेयस

3 नंबर पर एक बार फिर ईशान किशन को मौका मिल सकता है। पहले टी20 में ईशान 27 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कप्‍तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर नजर आ सकते हैं। लखनऊ में भारतीय कप्‍तान ने 43 गेंदों पर 102* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। इसके बाद तिलक वर्मा को भेजा जा सकता है।

8 नंबर तक होगी बल्‍लेबाजी

शिवम दुबे, नमन धीर और अक्षर पटेल बल्‍लेबाजी में मदद करेंगे साथ ही गेंदबाजी करते हुए भी नजर आएंगे। लखनऊ में नमन ने 3 और अक्षर ने 2 शिकार किए थे। गेंदबाजी में एक बदलाव की संभावना नजर आती है। लखनऊ में मयंक यादव की जमकर कुटाई हुई थी। अपने कोटे के 4 ओवर में उन्‍होंने 40 रन लुटा दिए थे। ऐसे में उनकी जगह प्रिंस यादव पर भरोसा जताया जा सकता है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव/प्रिंस यादव।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्‍नोई, नीतीश कुमार रेड्डी।

 

 

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने का ICC ने दिया इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'हम T20 में सबसे खतरनाक टीमों में से एक होंगे', श्रेयस अय्यर ने विरोधियों को दे डाली खुली चेतावनी