श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव: धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट कप्तानी, बताई ये बड़ी वजह
जनवरी 2024 में श्रीलंका के टेस्ट कप्तान बनाए गए धनंजय डी सिल्वा ने तुरंत प्रभाव से कप्तानी छोड़ दी है।

धनंजय डी सिल्वा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी 2024 में श्रीलंका के टेस्ट कप्तान बनाए गए धनंजय डी सिल्वा ने तुरंत प्रभाव से कप्तानी छोड़ दी है। श्रीलंका की सिलेक्शन कमिटी को लिखे एक पत्र में डी सिल्वा ने कहा, "मेरा मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।"
डी सिल्वा ने कन्फर्म किया कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के CEO एशले डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। "श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को लीड करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता है।"
18 टेस्ट में कप्तानी की
दिमुथ करुणारत्ने से कप्तानी संभालने के बाद डी सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, जिनमें से टीम सात मैच जीतने में सफल रही। 8 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 3 मैच ड्रॉ रहे। कप्तान के तौर पर डी सिल्वा ने 36.45 की औसत से 1130 रन बनाए और 44.44 की बॉलिंग औसत से नौ विकेट लिए।
टेस्ट करियर पर एक नजर
जुलाई 2016 में डेब्यू करने वाले डी सिल्वा ने अपने करियर में अब तक 69 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 123 पारियों में उन्होंने 38.86 की औसत और 58.01 की स्ट्राइक रेट से 4431 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 20 अर्धशतक के साथ ही 13 शतक दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 173 रन है। श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने टेस्ट की 100 पारियों में 43 विकेट झटके हैं।
93 वनडे की 85 पारियों में इस ऑलराउंडर ने 1924 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक भी लगाए और 48 सफलताएं प्राप्त कीं। 48 टी20 इंटरनेशनल डी सिल्वा के नाम 890 रन और 17 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- 'तुम समय बर्बाद कर रहे, डरो मत', सरफराज खान के माइंडगेम में फंस गए श्रीलंकाई कप्तान; भारत को मिल गया आसानी से विकेट
यह भी पढ़ें- भारत से गॉल में हार के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, बताया क्या रहा टर्निंग प्वाइंट?
