विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: Mahela Jayawardene बने MI टीम के हेड कोच, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली अहम जिम्मेदारी

Published: Sun, 13 Oct 2024 05:59 PM (IST)

मुंबई इंडियंस (MI) ने महेला जयवर्धने को IPL 2025 के लिए अपना मुख्य कोच बनाया है। वह मार्क बाउचर की ...और पढ़ें

Mahela Jayawardene को एमआई ने बनाया हेड कोच। फोटो- MI
Mahela Jayawardene को एमआई ने बनाया हेड कोच। फोटो- MI

HighLights

  1. महेला जयवर्धने की एमआई में हुई वापसी
  2. पारस म्हाम्ब्रे को एमआई ने बनाया गेंदबाजी कोच
  3. जयवर्धने में मार्क बाउचर की लेंगे जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। रविवार को MI ने इसकी पुष्टि की। वहीं, पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे पहले भी वह 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच रहे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे।

हालांकि रविवार को मुंबई इंडियंस की रिलीज में म्हाम्ब्रे की वापसी का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन यह पुष्टि की जा रही है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने दो टेस्ट और तीन वनडे खेले हैं, आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा होंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के पास गेंदबाजी कोच के तौर पर लसिथ मलिंगा भी हैं और काम का बंटवारा किस तरह होगा, यह देखना होगा।

आकाश अंबानी ने की पुष्टि

मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी ने कहा, हम महेला को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापस पाकर रोमांचित हैं। हमारी फ्रेंचाइजी की टीमों ने अपने दुनिया भर की लीगों में अपनी जगह बना ली है, इसलिए उन्हें MI में वापस लाने का अवसर आया। उनके नेतृत्व, अनुभव और खेल के प्रति जुनून ने हमेशा MI को लाभ पहुंचाया है। मैं इस अवसर पर पिछले दो सत्रों में उनके योगदान के लिए मार्क बाउचर को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी विशेषज्ञता और समर्पण महत्वपूर्ण थे, और अब वे MI परिवार का अभिन्न सदस्य बन गए हैं।

महेला जयवर्धने ने जताई खुशी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, एमआई परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। 2017 में, हमारा ध्यान प्रतिभाशाली व्यक्तियों के एक समूह को एक साथ लाकर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अब इतिहास के उसी क्षण में वापस लौटना, जहां हम भविष्य की ओर देखते हैं और एमआई के प्रति प्यार को और मजबूत करने, मालिकों के विजन पर निर्माण करने और मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का अवसर एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

पिछले सीजन रहा था खराब प्रदर्शन

गौरतलब हो कि इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में MI फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है। पिछले साल मुंबई इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। मुंबई 10वें स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस ने 14 में से केवल चार मैच जीते थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Retention Last Date: कब तक खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी आईपीएल टीमें? BCCI ने दे दी डेडलाइन

यह भी पढ़ें- IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला, जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला