Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG New Jersey: IPL 2023 से पहले बदली लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी, अब इस अवतार में आएंगी नजर

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 04:43 PM (IST)

    Lucknow Super Giants New Jersey Launched IPL 2023। आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपना दमखम दिखाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। आगामी सीजन की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है।

    Hero Image
    Lucknow Super Giants New Jersey Launched IPL 2023

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Lucknow Super Giants New Jersey Launched IPL 2023। आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपना दमखम दिखाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है।

    आगामी सीजन की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। इसका मतलब की इस सीजन में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम नए रंग और नए अवतार में नजर आएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023 से पहले बदली Lucknow Super Giants की जर्सी

    दरअसल, 7 मार्च को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की नई जर्सी लॉन्च की। इस कार्यक्रम में लखनऊ टीम के कई प्लेयर शामिल रहे, जिसमें कप्तान केएल राहुल समेत रवि बिश्नोई, आवेश खान, जयदेव उनादकट और दीपक हुड्डा का नाम शामिल है। इसके अलावा टीम के मेंटोर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15वें सीजन में आईपीएल में डेब्यू किया था। लखनऊ टीम पिछले साल एलिमिनेटर तक पहुंच थी, जहां उसे आरसीबी से 14 रन से शिकस्त मिली थी।

    वहीं, आईपीएल के 16वें सीजन के लिए लखनऊ टीम एक नए रंग और नए जोश के साथ मैदान पर उतरती हुई नजर आएंगी। टीम की नई जर्सी के रंग में बदलाव हुआ है। जर्सी का रंग गहरा नीला रंग है, जबकि पिछली बार यह हल्का नीला था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्विटर पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी जर्सी दिखाई और साथ में लिखा, ''नया अंग, नया जोश, नई उम्मीद, नया अंदाज''

    लखनऊ ने आईपीएल 2023 के लिए आयोजित नीलामी में कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदा था, जिसमें वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन, भारत के अमित मिश्रा और जयदेव उनादकट का नाम शामिल है। पूरन पर फ्रेंचाइजी ने पूरे 16 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, उनादकट और अमित को 50-50 लाख रुपये में खरीदा

    comedy show banner
    comedy show banner