विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जैमीसन ने लिया 'बदला', आकाश दीप को जानबूझकर फेंके खतरनाक बाउंसर; वीडियो

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने आकाश दीप के खिलाफ कई शॉर्ट पिच गेंदें फेंकीं। आकाश दीप मैच से बाहर हो गए हैं।

काइले जैमीसन (P.C - X)

काइले जैमीसन (P.C - X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है। खेल के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी के 356 रन के जवाब में भारतीय टीम 246 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 110 रन की लीड मिली। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान आकाश दीप न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइले जैमीसन की बाउंसर से चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काइले जैमीसन की जानबूझकर बाउंसर फेंकने की बात स्वीकार रहे हैं।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने आकाश दीप के खिलाफ कई शॉर्ट पिच गेंदें फेंकीं। आकाश दीप के हेलमेट पर दो बार गेंद लगी, और बाद में 'कन्कशन' (सिर पर चोट लगने के कारण होने वाली समस्या) की वजह से मैच से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया।

स्टंप माइक में जैमीसन की कैद हुई आवाज

वायरल हो रहे वीडियो में न्यूजीलैंड के ही एक साथी खिलाड़ी ने लगातार बाउंसर फेंकने पर सवाल उठाया, तो जैमीसन ने उसका जवाब दिया।स्टंप माइक पर जैमीसन को यह कहते हुए सुना गया, उन्होंने भी तो हमें बाउंसर फेंके थे, मैं उनकी परवाह क्यों करूं, यार? क्यों? अगर वे हमें बाउंसर फेंकेंगे, तो हम भी वापस बाउंसर फेंकेंगे, हमने इसकी शुरुआत नहीं की, लेकिन हम इसे खत्म जरूर करेंगे।

 

जैमीसन ने चटकाए चार विकेट

काइले जैमीसन ने भारत की पहली पारी में चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने खेल के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ का अहम विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड को 243 रन की बढ़त

पहली पारी में 110 रन की बढ़त लेने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 133 रन बनाए हैं। डेवॉन कोन्वे (51) ने अर्धशतक लगाया। रचिन रविंद्र 46 रन और डैरिल मिचेल 05 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन की हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें- साउथ एशिया ने जीता पहला 'टेस्ट ट्वेंटी' खिताब, विराट कोहली के भांजे ने गेंद से किया कमाल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जुरैल की जुझारू पारी से मैच का 'ध्रुव' बदला, WTC फाइनल की दौड़ के लिए कड़ा इम्तिहान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।