विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuldeep Yadav ही नहीं, 5 मैचों की सीरीज में पानी पिलाते रह गए ये भारतीय; 2 को नहीं मिली डेब्‍यू कैप

Published: Thu, 31 Jul 2025 04:02 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जा रहा ...और पढ़ें

अर्शदीप को नहीं मिला टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका। इमेज- बीसीसीआई
अर्शदीप को नहीं मिला टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका। इमेज- बीसीसीआई

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट लंदन के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 4 बदलाव के साथ उतरी। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया।

चोट के कारण ऋषभ पंत इस मुकाबले को नहीं खेल रहे हैं। इनके अलावा शार्दुल ठाकुर और तेज गेंदबााज अंशुल कंबोज की छुट्टी हो गई। ध्रुव जुरेल, करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्‍णा और आकाश दीप को प्‍लेइंग 11 में जगह दी गई है।

कुलदीप पर नहीं जताया भरोसा

आखिरी टेस्‍ट में प्‍लेइंग 11 के साथ यह तय हो गया कि इस सीरीज में किन प्‍लेयर्स को खेलने का मौका मिला और कौन पानी पिलाते रह गए। चाइनामैन गेंदबाज यादव को हर मैच से पहले प्‍लेइंग 11 में शामिल करने की मांग उठी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया। भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल 2 अन्‍य प्‍लेयर टेस्‍ट डेब्‍यू की बाट जोहते रहे।

इनमें अभिमन्‍यू ईश्‍वरन और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। वनडे और टी20 में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले अर्शदीप सिंह 5 मैचों की सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे। टीम मैनेजमेंट ने अंशुल कंबोज और आकश दीप पर भरोसा जताया, पर सिंह का डेब्‍यू नहीं कराया। उनके अलावा अभिमन्‍यू ईश्‍वरन का टेस्‍ट डेब्‍यू का ख्वाब भी इस सीरीज में अधूरा रह गया।

बीजीटी में नहीं मिला था मौका

अभिमन्‍यू ईश्‍वरन को बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2025 में भी कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। घरेलू क्रिकेट में ईश्‍वरन का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। उन्‍होंने अब त 103 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 177 पारियों में उन्‍होंने 48.70 की औसत और 54.12 की स्‍ट्राइक रेट से 7841 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 31 अर्धशतक के साथ ही 27 शतक भी लगा चुके हैं। 233 फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, गिल ने ली राहत की सांस; प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सिराज ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing XI: कुलदीप फिर ड्रॉप... शार्दुल की जगह करुण को मौका; प्लेइंग-11 में 4 बदलाव के साथ उतरे गिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।