Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनश्री से पहले Yuzvendra Chahal का इस हसीना के लिए धड़कता था दिल, शादी तक पहुंची बात पर...

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 11:02 AM (IST)

    धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि दोनों के तलाक की खबरें चल रही है। साल 2020 में चहल और धनश्री ने एक-दूसरे से शादी रचाई थी। इसके बाद से दोनों को हमेशा रील्स बनाते हुए और हंसी-मजाक करते हुए फैंस को इंटरटेन करते हुए देखा जाता रहा। अचानक से उनके तलाक की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया।

    Hero Image
    Yuzvendra Chahal का धनश्री से पहले किस महिला के साथ जुड़ा था नाम?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yuzvendra Chahal Divorce Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के अलग होने की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। क्रिकेट फैंस ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक सिर्फ चहल की तलाक की खबरों पर बातें कर रहे हैं। इसी बीच धनश्री को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर यूजर चहल को भी खूब सुना रहे हैं। इन सबके बीच कई लोगों ने चहल के पिछले रिलेशनशिप (Chahal EX- Girlfriend) पर भी बातें की हैं। ऐसे में हम आज आपको युजवेंद्र चहल की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं। चहल का धनश्री से पहले कन्नड़ एक्ट्रेस तनिष्का कपूर के साथ लिंकअप की अफवाह थीं, आइए जानें कौन हैं ये महिला?

    Yuzvendra Chahal का धनश्री से पहले किस महिला के साथ जुड़ा था नाम?

    दरअसल, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी रचाई। शादी के पांच साल पूरे होने से पहले ही इन दोनों के बीच अनबन आ गई और दोनों के तलाक की खबरें चल रही है। इस कपल के तलाक की ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर इस खबर को हवा दी।

    वहीं, धनश्री से पहले युजवेंद्र चहल के जीवन में कौन-कौन रहा, इस पर भी खूब चर्चा हो रही है। चहल की लाइफ में धनश्री ले पहले तनिष्का कपूर थी। तनिष्का कपूर एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1999 में उप्पी-2 नाम की फिल्म से डेब्यू किया। ये एक ब्लॉक-बस्टर फिल्म रही थी और यहां से तनिष्का को एक पहचान मिली।

    यह भी पढ़ें: 'मेरे करैक्टर...', तलाक की खबरों के बीच Dhanashree Verma ने शेयर की स्टोरी; क्या सच में Yuzvendra Chahal से हो रही अलग?

    तनिष्का और चहल के रिलेशन की खबरें 2018 में काफी तेजी से उड़ी थी। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों एक दूसरे के इंस्टाग्राम पर कमेंट करते रहते थे, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी।

    इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें काफी उड़ी, लेकिन चहल ने उनके साथ रिलेशन की खबरों पर जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब धनश्री संग तलाक की खबरों के बीच चहल की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में तनिष्का को याद किया जा रहा है।

    Dhanashree ने चहल संग तलाक की खबरों के बीच शेयर की इंस्टा स्टोरी

    धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

    "पिछले कुछ दिन मेरे और मेरी फैमिली के लिए मुश्किल भरे रहे। आधारहीन खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स ने मेरा कैरेक्टर खराब किया। नफरत फैलाने की कोशिश की गई। मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों की मेहनत की। मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं ताकत समझा जाए। सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है, लेकिन दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए। मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया। सच को सबूत की जरूरत नहीं होती।"