IND vs NZ: केएल राहुल का 'गोल्डन हार्ट', मैच जिताने के बाद स्टेडियम स्टाफ को दिया खास तोहफा; Video
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भारत को मैच जिताने के बाद सभी का दिल जीता है। ...और पढ़ें

केएल राहुल ने स्टेडियम स्टाफ को दिया तोहफा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने जेस्चर से हर फैंस का दिल जीत लिया है। भारत को शनिवार को दूसरा वनडे जिताने के बाद उन्हें गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस दौरान पुरस्कार में मिले स्मार्टफोन को उन्होंने हेनरी स्टेडियम के एक स्टाफ को गिफ्ट कर दिया।
बारिश से बाधित मैच में राहुल ने सूझबूझ भरी पारी खेली, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने डकवर्थ-लुईस स्टर्न मेथड की वजह से मुकाबला चार रन से जीत लिया। मैच के बाद राहुल को गेम चेंजर का अवॉर्ड मिला। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में स्टाफ मेंबर ने बताया कि राहुल ने उन्हें फोन गिफ्ट किया।
स्टाफ मेंबर ने कहा, "उन्होंने वह फोन मुझे दे दिया जो उन्होंने जीता था। मैं थोड़ी हैरान हूं, लेकिन यह उनका बड़प्पन था कि उन्होंने यह फोन मुझे सौंप दिया। सच कहूं तो मुझे बिल्कुल भी इसकी उम्मीद नहीं थी।"
Big player. Bigger heart 💙 🎥 An act of kindness and pure 𝙆𝙇𝙖𝙨𝙨 🙌 #TeamIndia | #NZvIND | @klrahul https://t.co/BgT005WZlp
— BCCI (@BCCI) November 8, 2026
भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त
दूसरे वनडे में गेंदबाजों का दबदबा रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पहले न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर ही समेट दिया था। बारिश की वजह से मुकाबला 47 ओवर का हुआ था। मगर न्यूजीलैंड पहले ही ऑलआउट हो गई।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने झटका दिया। भारत नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। हालांकि श्रेयस अय्यर ने 30 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
राहुल 38 गेंदों में 26 रन पर नाबाद रहे। भारत ने भी 26 ओवर में 113 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। मगर इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो पाया। भारत इस दौरान डीएलएस मेथड के मुताबिक चार रन आगे था, जिस वजह से 4 रनों से यह मुकाबला शुभमन गिल की टीम के नाम हो गया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।