IND vs NZ: रोहित और गिल को तीसरे वनडे से पहले डरा रहा है 92 रनों का आंकड़ा, कहीं हो न जाए फिर से गड़बड़!
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच हेमिल्टन में खेलना है और इस मैच में टीम इंडिया के ...और पढ़ें

रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सता रहा है डर!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में इस समय ड्राइवर सीट पर बैठी है। शुरुआती दो मैच जीत भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें तीसरा वनडे जीत सीरीज अपने नाम करने पर हैं, लेकिन इससे पहले टीम के कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा को 92 का आंकड़ा डरा रहा होगा।
अभी तक खेले दोनों ही मैचों में भारत ने शानदार खेल दिखाया है और न्यूजीलैंड को अधिकतर समय बैकफुट पर ही रखा है। तीसरे मैच में भी यही कोशिश होगी, लेकिन छह साल पहले का इतिहास भारत के लिए चिंता की बात बन सकता है।
2019 में टीम इंडिया हुई थी परेशान
भारत ने 31 जनवरी 2019 को इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था और यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। नहीं यहां कोई रनों का तूफान नहीं आया था। न ही किसी बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेली थी जिसने रिकॉर्डबुक को हिला दिया था, बल्कि एक गेंदबाज ने ऐसा कुछ किया था जो रोहित और गिल को हमेशा याद रहेगा और जब-जब यह दोनों इस मैदान पर आएंगे जाहिर तौर पर उनको उस मैच की याद आएगी ही। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी और पूरी टीम महज 92 रनों पर ढेर हो गई थी।
उस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे और गिल प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। रोहित ने सात रन बनाए थे और तीसरे नंबर पर खेलने आए गिल ने नौ रन बनाए थे। यह टीम इंडिया का वनडे में न्यूजीलैंड में सबसे कम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवरों में दो विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया था।
बोल्ट ने बरसाया था कहर
टीम इंडिया को इस मैच में परेशान किया था बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने। बोल्ट ने उस मैच में 10 ओवरों में 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी थी। रोहित, शिखर धवन, गिल, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या को उन्होंने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, बोल्ट इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी गिल और रोहित को वो याद जरूर आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।