विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR Retained IPL 2027: केकेआर के पास बचा 41.65 करोड़ रुपये का पर्स, 17 खिलाड़‍ियों को किया रिटेन

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:05 PM (IST)

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2027 नीलामी से पहले 17 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया। केकेआर के पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

कोलकाता नाइटराइडर्स (Pic Credit - KKR website)

कोलकाता नाइटराइडर्स (Pic Credit - KKR website)

HighLights

  1. केकेआर ने 17 खिलाड़‍ियों को किया रिटेन

  2. केकेआर के पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा

  3. केकेआर को 8 स्‍थान भरने की जरुरत, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मंगलवार को आईपीएल 2027 के लिए अपने 17 रिटेन खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट जारी की। तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर को उम्‍मीद है कि आगामी नीलामी में मजबूत खिलाड़‍ियों का चयन करके ऐसा स्‍क्‍वाड तैयार करे, जो चौथी बार खिताब दिलाने में मदद कर सके।

केकेआर ने जिन 17 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया, उसमें 5 विदेशी प्‍लेयर्स शामिल हैं। केकेआर ने आगामी सीजन के लिए अपने पास भारतीय, विदेशी और युवा घरेलू प्रतिभाओं का अच्‍छा मिश्रण तैयार किया है। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने बताया कि आगामी सीजन को ध्‍यान रखते हुए फ्रेंचाइजी ने खिलाड़‍ियों को रिटेन करने में अपना ध्‍यान लगाया।

अभिषेक नायर ने क्‍या कहा

अभिषेक नायर ने जियो स्‍टार से बातचीत में कहा, 'कई बार जब आप रिटेंशन की प्रक्रिया से गुजरते हैं तो आपकी नजरें भविष्‍य पर भी होती हैं। मगर आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप ऐसे फैसले लेना चाहते हैं, जिससे मौजूदा सीजन पर प्रभाव पड़े। कई योजनाएं इस आधार पर बनी कि कौन-सा खिलाड़ी आगामी सीजन में फर्क बना सकता है और हमारे नतीजों पर प्रभाव डाल सकता है। हमने निश्चित ही भविष्‍य के बारे में सोचा, लेकिन ज्‍यादा ध्‍यान आगामी सीजन पर लगाया।'

रेयान टेन डोश्‍चाटे ने क्‍या कहा

केकेआर के क्रिकेट रणनीति प्रमुख रेयान टेन डोश्‍चाटे ने भारतीय खिलाड़‍ियों को रिटेन करने पर ध्‍यान रखने के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'हमने अच्‍छा संतुलन रखा है। रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास अच्‍छा अनुभव है और चैंपियनशिप जीत चुके हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्‍होंने पिछले सीजन में अच्‍छा प्रदर्शन किया जैसे कार्तिक त्‍यागी और सौरभ दुबे। हमारे पास अच्‍छे खिलाड़ी हैं और उम्‍मीद है कि वो बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

कितना बचा पर्स

याद दिला दें कि 16 दिसंबर 2026 को गोवा में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। केकेआर 41.65 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में आएगा। उसे 8 खिलाड़‍ियों को खरीदना है, जिसमें तीन विदेशी प्‍येलर्स के स्‍थान शामिल हैं।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

केकेआर ने जिन खिलाड़‍ियों को रिलीज किया उनके नाम हैं - मथीश पथिराणा, मुस्‍ताफिजुर रहमान, तेजस्‍वी सिंह दहिया, रचिन रवींद्र, अजिंक्‍य रहाणे, अकाशदीप, ब्‍लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष शर्मा और लुविनिथ सिसौदिया।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

अंगरिक्ष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, फिन एलेन, हर्षित राणा, कार्तिक त्‍यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद KKR की कप्‍तानी छोड़ेंगे? गुस्‍से में Ajinkya Rahane ने पत्रकार को दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें- IPL 2027: 10 टीमों ने की रिटेन खिलाड़‍ियों की घोषणा, एमएस धोनी का संन्‍यास और हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड रहा सबसे खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।