विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 के बाद KKR की कप्‍तानी छोड़ेंगे? गुस्‍से में Ajinkya Rahane ने पत्रकार को दिया करारा जवाब

Published: Mon, 25 May 2026 01:25 PM (IST)

अजिंक्‍य रहाणे से पूछा गया कि जब कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही थी, तब उनके ...और पढ़ें

अजिंक्‍य रहाणे

अजिंक्‍य रहाणे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने कहा कि आईपीएल 2026 में टीम की लचर शुरूआत के बावजूद उनके मन में कभी कप्‍तानी छोड़ने का ख्‍याल नहीं आया। रहाणे ने कहा कि जब टीम संघर्ष कर रही हो, तब महत्‍वपूर्ण है कि मजबूत होकर डटा जाए।

तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर की आईपीएल 2026 में शुरूआत बेहद खराब रही। उसने शुरूआती 6 में से पांच मैच गंवा दिए थे। हालांकि, केकेआर ने जबरदस्‍त वापसी की और अगले 8 में से 6 मैच जीते और प्‍लेऑफ की रेस का रोमांच बनाए रखा।

पीछे नहीं हटा: रहाणे

बहरहाल, केकेआर की टीम प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई नहीं कर पाई। उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों 40 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने जिंदगीभर अच्‍छे बर्ताव के साथ क्रिकेट खेली। मेरे लिए चरित्र दिखाना सबसे महत्‍वपूर्ण है।'

कप्‍तानी छोड़ने के सवाल पर रहाणे ने कहा, 'मैं उनमें से नहीं, जो पीछे हट जाए। जब टीम संघर्ष कर रही हो, तब जरूरी है कि उस समय चरित्र दिखाएं। हां दबाव था, जो कि नेचुरल है, लेकिन हर कोई दबाव झेल नहीं पाता। मेरे लिए जरूरी था कि मजबूती से खड़े रहूं ना कि दबाव को हावी होने दूं। जब आप 5-6 मैच हार जाओ तो बहुत आसान है कि आपका ध्‍यान पहले या भविष्‍य पर जाएगा।'

खिलाड़‍ियों की चोटों से परेशान

रहाणे का बल्‍ले के साथ आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा। उन्‍होंने 14 मैचों में 135 के स्‍ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। पावरप्‍ले के बाहर उनका स्‍ट्राइक रेट स्‍पर्धा में सबसे कम में से एक रहा।

बता दें कि केकेआर की टीम अपने प्रमुख‍ खिलाड़‍ियों की चोटों से परेशान रही। हर्षित राणा और आकाशदीप पूरे सीजन से बाहर हुए। मुस्‍ताफिजुर रहमान को पहले ही लीग से बाहर कर दिया गया। रहाणे ने कहा, 'सीजन के दौरान हमने कुछ खिलाड़‍ियों को खोया और वो चुनौतीपूर्ण समय था। मगर मैंने उस पर ध्‍यान नहीं दिया। मुझे अपनी टीम पर विश्‍वास था और भारतीय गेंदबाजों को मौका देना चाहता था।'

यह भी पढ़ें- 'क्वालीफाई नहीं कर पाए...', KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- KKR vs DC: अजिंक्‍य रहाणे पर भारी पड़ी केएल राहुल की पारी, दिल्‍ली-कोलकाता ने जीत के साथ ली विदा