विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 से पहले KKR में कप्तानी का संकट, ये दो खिलाड़ी रेस में शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:00 AM (IST)

केकेआर को आईपीएल 2027 से पहले कप्तान का संकट है, क्योंकि पिछले दो सत्रों में टीम की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे संन्यास ले चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने आईपीएल के अगले सत्र से पहले फिर कप्तान का संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले दो सत्र केकेआर की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे गत जुलाई में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं इसलिए केकेआर ने अन्य 11 खिलाड़ियों के साथ उन्हें भी रिलीज कर दिया है।

अब इस फ्रेंचाइजी को सबसे पहले कप्तान तलाशना होगा। इसमें रिंकू सिंह का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। रिंकू 2018 से केकेआर के साथ हैं। उन्हें टीम की उपकप्तानी का भी अनुभव है। सुनील नरेन भी दावेदार हैं। केकेआर की तीनों खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही है, हालांकि उम्र बाधा बन सकती है।

सुनील नरेन भी हैं कप्तानी के दावेदार

नरेन 38 साल के हैं। फ्रेंचाइजी दीर्घकालिक कप्तान चाहती है। आईपीएल की ट्रेड विंडो के दौरान हार्दिक पांड्या पर नजर थी, हालांकि बात नहीं बन पाई। हार्दिक मुंबई से पंजाब का रूख कर चुके हैं। अब दो उपाय हैं। पहला, वर्तमान खिलाड़ियों में से किसी को कमान सौंपना या फिर आगामी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी में किसी को खरीदकर कप्तान नियुक्त करना। 12 खिलाड़ियों को रिलीज करने से केकेआर के पास नीलामी में तीन विदेशी तथा पांच भारतीय खिलाड़ियों के स्थान भरने की गुंजाइश है।

गौतम के जाने के बाद से गंभीर हुई समस्या

टीम को पहले दो खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर के जाने के बाद से कप्तानी केकेआर के लिए चिंता का सबब रही है। 2022 में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व संभालने और 2024 में टीम को तीसरी ट्रॉफी दिलाने के बाद लगा था कि यह समस्या मिट गई है लेकिन फ्रेंचाइजी अगले सत्र में उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। सौरव गांगुली से अजिंक्य रहाणे तक अब तक नौ खिलाड़ियों ने केकेआर की कप्तानी की है। इनमें गंभीर ने सर्वाधिक सात सत्र टीम की कमान संभाली।

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे बड़ा ब्रांड, घुटने की चोट को लेकर भी किया खुलासा

यह भी पढ़ें- लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में पहली बार किया यह करिश्मा, 8 शिकार कर बने नंबर-1

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।