विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस दलील में कोई दम नहीं…', IPL के नाम पर विवाद खत्म; केरल HC ने याचिका की खारिज

Published: Thu, 19 Mar 2026 09:58 AM (IST)

Kerala HC on IPL Name: केरल हाई कोर्ट ने आईपीएल नाम के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई क्या अपनी लीग के लिए आईपीएल नाम का इस्तेमाल कर सकता है? इस सवाल को लेकर केरल हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता आशिक करौथ का तर्क था कि बीसीसीआई द्वारा इस नाम का इस्तेमान करना अवैध है। 

अब मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने चुटकी लेते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को इतने सालों बाद अचानक यह अहसास हुआ कि IPL देश का कोई 'आधिकारिक' टूर्नामेंट नहीं है। अदालत ने साफ किया कि इस दलील में कोई दम नहीं है और इसे जनहित याचिका के रूप में जारी रखना उचित नहीं है।

चिन्नास्वामी में ही होंगे RCB के मैच

पिछले साल की खिताबी जीत के बाद हुए हंगामे और भगदड़ की वजह से इस बार बेंगलुरु में मैचों के आयोजन पर काले बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक तौर पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों की मेजबानी को मंजूरी दे दी है।

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम की सुरक्षा और तैयारियों की रिपोर्ट पेश की, जिससे सरकार संतुष्ट नजर आई। KSCA के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि स्टेडियम अब पूरी तरह तैयार है।

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का महासंग्राम

IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Defending Champions) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। अपने घर में चैंपियन की तरह उतरने वाली RCB इस बार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। 

यह भी पढ़ें- 'मैंने शराब...' IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, सुनकर एबी डिविलियर्स के भी उड़े होश

यह भी पढ़ें- IPL 2026, CSK Preview: युवा जोश के सहारे वापसी को तैयार सीएसके, छठी बार चैंपियन बनना है लक्ष्य