'मैंने शराब...' IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, सुनकर एबी डिविलियर्स के भी उड़े होश
Yuzvendra Chahal Stopped drinking alcohol: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बड़ा बदलाव करते ...और पढ़ें

Yuzvendra Chahal ने फिटनेस के लिए छोड़ी शराब
HighLights
युजवेंद्र चहल ने पिछले 6 महीनों से शराब को नहीं लगाया हाथ
चहल के फैसले ने एबी डिविलियर्स को किया खुश
चहल फिटनेस पर दे रहे हैं खास ध्यान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिरकी नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस है। IPL 2026 के आगाज से पहले चहल ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स के यूट्यूब पॉडकास्ट पर बात करते हुए चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक बड़े बदलाव के बारे में बताया।
Yuzvendra Chahal ने फिटनेस के लिए छोड़ी शराब
चहल ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया है। 35 साल की उम्र में कदम रख चुके इस लेग स्पिनर का मानना है कि अब उनके करियर का वह पड़ाव है जहां फिटनेस ही सबसे बड़ी कुंजी है। चहल ने कहा,
"मैं अब अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सकारात्मक सीखें।"
युजी का ये कड़ा फैसला बताता है कि वह अपनी गेंदबाजी की धार को कम नहीं होने देना चाहते।
IPL 2025 की हार का वो अधूरा सपना
पिछले साल यानी IPL 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में महज 6 रन से खिताब हार गई। चहल ने इस हार का एक बड़ा कारण मार्को जानसेन की अनुपस्थिति को बताया। चहल का मानना है कि अगर जानसेन फाइनल में होते, तो अपनी घातक गेंदबाजी और लंबे छक्कों के दम पर पंजाब को चैंपियन बना देते।
इसके अलावा चहल ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया कि पिछले सीजन के अंत में वह बुरी तरह चोटिल थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें पसली में फ्रैक्चर हुआ था और बाद में उनकी उंगली भी फ्रैक्चर हो गई थी। इसी वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में अपनी असली लेग-स्पिन नहीं डाल पाए। चहल ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी परफॉरमेंस से निराश थे और इसीलिए इस साल उन्होंने सबसे पहले अपने 'शरीर का ध्यान' रखने का फैसला किया है।
आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं चहल
भारतीय टीम से चहल इस समय बाहर चल रहे हों, लेकिन आईपीएल के इतिहास में उनके जैसा कोई दूसरा नहीं। 174 मैचों में उन्होंने 221 विकेट लिए हैं और वह आईपीएल के ऑल-टाइम लीडिंग विकेट टेकर हैं।
