विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर क्रिकेट कोच की हुई शिकायत, KCA ने मांगा स्‍पष्‍टीकरण

Published: Sun, 07 Jul 2024 10:50 PM (IST)

केरल क्रिकेट संघ के एक पूर्व कोच के खिलाफ युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना का मामला ...और पढ़ें

पूर्व कोच के खिलाफ युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज (Pic Credit- keralakaumudi)
पूर्व कोच के खिलाफ युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज (Pic Credit- keralakaumudi)

HighLights

  1. पूर्व कोच के विरुद्ध युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना में मामला दर्ज
  2. आयोग ने लड़कियों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर केसीए को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा
  3. कोच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह रिमांड पर है

प्रेट्र, तिरुवनंतपुरम। केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने खुद ही संज्ञान लेकर रविवार को केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के एक पूर्व कोच के विरुद्ध युवा महिला खिलाड़‍ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना में मामला दर्ज किया।

आयोग ने लड़कियों द्वारा लगाए गए आरोपों और ऐसी घटनाओं को लेकर केसीए को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। आधिकारिक बयान के अनुसार पैनल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में खुद ही संज्ञान लिया और आरोपी कोच के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

आरोपी मनु पिछले 10 वर्षों से केसीए में कोच था। बयान ने कहा गया है कि उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पास्को) अधिनियम के तहत रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 3 साल की उम्र में बल्‍ला थामने वाले अभिषेक शर्मा ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, T20I में बनाया ये धांसू रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: 'मुझे पता था मेरा दिन है', Abhishek Sharma ने शतक जड़ने के बाद दिया पहला रिएक्‍शन; POTM बनने के बाद जानें क्‍या कहा