विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने म्यूजिक कंपोजर अनिरूद्ध रविचंदर के साथ रचाई शादी, SRH ने खास पोस्ट कर दी बधाई

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरूद्ध रविचंदर से ग्रीस में शादी की है।

काव्या मारन ने अनिरूद्ध रविचंदर के साथ रचाई शादी (फोटो- SRH/X)

काव्या मारन ने अनिरूद्ध रविचंदर के साथ रचाई शादी (फोटो- SRH/X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन काव्या मारन ने मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरूद्ध रविचंदर के साथ बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं हैं (Kavya Maran and Anirudh Ravinchander Wedding)। दोनों ने ग्रीस में डेस्टीनेशन वेडिंग की है।

अनिरुद्ध रविचंदर ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर शेयर की। रविचंदर ने इस दौरान अपने लुक को आइवरी आउटफिट में क्लासी रखा है। उन्होंने कुर्ता के साथ मैचिंग कलर की वेष्टि और उसके ऊपर एक लॉन्ग जैकेट पहन रखी थी।

वहीं, काव्या ने हल्के गुलाबी रंग (ब्लश-पिंक) का लहंगा पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई और सितारों का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना था और गले में एक खूबसूरत चोकर हार व कानों में झुमके पहने हुए थे। हल्के रंगों (पेस्टल) के मैचिंग कपड़ों में यह जोड़ा एक साथ बेहद प्यारा लग रहा था।

SRH ने खास पोस्ट कर दी बधाई

अनिरूद्ध और काव्या के शादी के बंधन में बंधने पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कपल को एक्स पर खास पोस्ट के जरिए बधाई दी। उन्होंने इस खूबरसूरत जोड़ी को जीवन के नई शुरूआत की शुभकामनाएं दी हैं।

फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'काव्या और अनिरुद्ध को एक साथ इस नए सफर की शुरुआत पर ढेर सारा प्यार और खुशियां!'

 

21 नवंबर को होगा रिसेप्शन

काव्या और अनिरूद्ध ने 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में शादी रचाई। वहीं रिसेप्शन अब 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। रेसेप्शन की तारीख का खुलासा तेलांगाना के मुख्यमंत्री के ऑफिस द्वारा शेयर की गई पोस्ट के जरिए हुआ।

काव्या के पैरेंट्स, कालानिथी मारन और कावेरी मारन ने पिछले महीने मुख्यमंत्री ए रेवंथ रेड्डी से मुलाकात की थी और उन्हें रिसेप्शन में आने का न्यौता दिया था। रेवंथ रेड्डी के अलावा, रिसेप्शन में बड़े-बड़े मूवी स्टार्स और दिग्गज राजनेताओं के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में होगी इंडिया ए की परीक्षा, BCCI ने किया स्क्वाड का एलान; श्रेयांका पाटिल को मिली टीम में जगह

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर; ECB ने रिप्लेसमेंट का किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।