Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने कर दिया कमाल, दोहरा शतक जड़ 18 साल की उम्र में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:16 PM (IST)

    अंडर-19 क्रिकेट में जहां भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों चर्चा में है। इसी बीच साउथ अफ्रीका के 18 साल के खिलाड़ी ने यूथ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाकर सनसनी फैला दी है। अफ्रीका के जोरिक वान शल्कविक यूथ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

    Hero Image
    जोरिक वान शल्कविक ने यूथ वनडे में जड़ा दोहरा शतक। फोटो- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाज से बवंड मचा दिया है। 18 साल के इस खिलाड़ी ने यूथ वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला दोहरा शतक जमा दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी से पहले यह कारनाम कर दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बाद इन दिनों साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है। 25 जुलाई को हरारे में इस सीरीज के पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के 18 साल के ओपनर जोरिक वान शल्कविक ने अपने बल्ले से धमाका कर दिया। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों धुनाई करते हुए 86 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

    जोरिक ने रचा इतिहास

    मगर इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को इतने से चैन नहीं मिला और उन्होंने सिर्फ 145 गेंद में यूथ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया। जोरिक यूथ वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले श्रीलंका ने हसीता बोयागोडा ने साल 2018 में 191 रन की पारी खेली थी।

    यूथ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

    • 215 - जोरिक वान शल्कविक, साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2025
    • 191 - हसीता बोयागोडा, श्रीलंका बनाम केन्या, 2018
    • 180 - जैकब भुला, न्यूजीलैंड बनाम केन्या, 2018
    • 179* - थियो डोरोपोलोस, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 2003
    • 177* - अंबाती रायडू, इंडिया बनाम इंग्लैंड, 2002

    जड़े 19 चौके और 6 छक्के

    साउथ अफ्रीका के युवा स्टार जब आउट हुआ तब तक 153 गेंद में 215 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेल चुके थे। इस दौरान जोरिक ने 19 चौके और 6 छक्के जड़े। जोरिक ने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया लेकिन, इससे वैभव सूर्यवंशी को भी प्रेरणा मिलेगी। सूर्यवंशी भी जल्दी ऐसा कोई कारनामा करना चाहेंगे।

    वैभव के पास भी इतिहास रचने का मौका

    आने वाले समय में वैभव अगर ये कमाल कर पाए तो वह सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि वैभव ने हाल ही में यूथ वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 52 गेंद में शतक जड़ा था।

    यह भी पढ़ें- IND U19 Vs ENG U19: CSK के खिलाड़ी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, शतक ठोक बजाई अंग्रेजों की बैंड; तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड