विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग का जब ड्रेसिंग रूम में जॉन राइट ने पकड़ लिया था कॉलर, टीम से बाहर करने की दी थी चेतावनी

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और कोच जॉन राइट के बीच ड्रेसिंग रूम में एक गंभीर घटना हुई थी। ...और पढ़ें

जॉन राइट-वीरेंद्र सहवाग

जॉन राइट-वीरेंद्र सहवाग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और क्रिकेटरों के कई किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। कुछ किस्से मजेदार रहे हैं, जबकि कुछ बहुत अधिक गंभीर। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और कोच जॉन राइट का किस्सा भी शामिल है। ड्रेसिंग रूम में एक बार सहवाग पर राइट इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने नजफगढ़ के नवाब का कॉलर पकड़ लिया था।

दरअसल, सहवाग अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। वे मैच किसी भी परिस्थिति में हो, लगातार अपने शॉट खेलते रहते थे। इस दौरान उन्हें सफलता भी मिली लेकिन कई बार अहम मौकों पर वे असफल हुए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता था। ऐसा ही कुछ 2002 में हुआ था, जब भारतीय टीम इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी खेल रही थी और सहवाग फाइनल में खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

वीरेंद्र सहवाग पर जॉन राइट को आया था गुस्सा

साल 2002 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां पर टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। वहीं भारत के कोच न्यूजीलैंड के जॉन राइट थे। भारत और इंग्लैंड के अलावा इस टूर्नामेंट में श्रीलंका भी खेल रही थी। फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और अंग्रेजों के बीच खेला गया। मैच में सहवाग पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे लेकिन वे खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। इसके बाद कोच राइट को गुस्सा आ गया।

सहवाग जैसे ही ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे, राइट उन्हें रोक लिया। उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें काफी कुछ कह गए। उनका गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। वे राहुल द्रविड़ के पास गए और उनसे कहा कि अगर सहवाग इस तरह का शॉट खेलकर आगले मैचों में आउट हुए, तो वे टीम से ड्रॉप कर देंगे।

भारत ने जीता था फाइनल

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इंग्लैंड ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे। भारत ने युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की शानदार पारियों के दम पर मैच को अपने नाम कर लिया था और अंग्रेजों को धूल चटाई थी। हालांकि, सहवाग और राइट का ये किस्सा काफी चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें- SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को किया शर्मसार, मैच के चौथे दिन 'ड्राइविंग सीट' पर प्रोटियाज

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: मुंबई ने हिमाचल को पारी से रौंदा, बडोनी का दोहरा शतक भी दिल्ली को नहीं दिला सका जीत